Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»प्याज और लहसुन महिलाओं में कम करता है स्तन कैंसर का खतरा, जानें क्या है फैयदा
    स्वास्थ्य

    प्याज और लहसुन महिलाओं में कम करता है स्तन कैंसर का खतरा, जानें क्या है फैयदा

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    अगर आप भी सलाद में परोसे जाने वाले कच्चे प्याज को देखकर नाक भौं सिकोड़ती हैं तो आपनी ये आदत तुरंत बदल डालिए। जी हैं हाल ही में महिलाओं पर एक शोध करने वाले कुछ वैज्ञानिकों की तो महिलाओं को ऐसी ही कुछ सलाह है। दरअसल, एक शोध में पता चला है कि हर रोज कच्चा प्याज और लहसुन खाने से महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

    वैज्ञानिकों ने पुर्तो रिको में 600 से अधिक महिलाओं की खान-पान की आदतों का विश्लेषण किया, जहां पिछले कुछ दशकों में यह बीमारी तेजी से बढ़ी है। इसमें उन्होंने पाया कि जो महिलाएं प्रतिदिन एक से अधिक बार प्याज और लहसुन से बनी चटनी खाती हैं, उनमें स्तन कैंसर होने की संभावना 67 फीसदी कम होती है।

    प्याज और लहसुन को कच्चा खाना महत्वपूर्ण हो सकता है। ये स्तन कैंसर के जोखिम को कम करने का एक नुस्खा भी हो सकता है। यह अध्ययन बफेलो यूनिवर्सिटी और प्यूर्टो रिको यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। शोधकर्ताओं ने कहा, प्याज और लहसुन के सेवन और स्तन कैंसर के बीच संबंध बताने वाला यह पहला अध्ययन है।

    अध्ययन की प्रमुख लेखक गौरी देसाई ने कहा, अध्ययन में हमने पाया कि प्यूर्टो रिको की महिलाओं में, प्याज और लहसुन का एक साथ सेवन स्तन कैंसर के कम जोखिम से संबंधित था। उन्होंने आगे कहा, अध्ययन में पता चला कि जिन महिलाओं ने प्रति दिन एक से अधिक बार प्याज-लहसुन की चटनी का सेवन किया, उनको इस चटनी का सेवन न करने वाली महिलाओं की तुलना में स्तन कैंसर का खतरा 67% कम था।

    पिछले अध्ययनों के वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चलता है कि प्याज और लहसुन खाने से कैंसर को कम किया जा सकता है। देसाई ने बताया कि पुर्तो रिको की महिलाएं चटनी के रूप में बहुत सारे प्याज और लहसुन का सेवन करती हैं। हालांकि, सिर्फ चटनी खाने से ही नहीं, बल्कि कच्चा प्याज और लहसुन का सेवन करने से भी स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।

    वैज्ञानिकों ने पाया कि अलग-अलग रूप में प्याज और लहसुन का सेवन करने के समान लाभ नहीं होते। चटनी अलग-अलग तरह से बनाई जाती है। लेकिन आमतौर पर इसमें टमाटर, मिर्च और धनिया के साथ कच्चे प्याज और लहसुन शामिल होते हैं, तो इसका कुछ फीसदी फायदा ही मिलता है।

    अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका और ब्रिटेन में आठ में से एक महिला को अपने जीवन में स्तन कैंसर होने का खतरा रहता है। पुरुषों को भी यह बीमारी हो सकती है। जर्नल न्यूट्रिशन एंड कैंसर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 1960 के दशक में प्रति 1,00,000 महिलाओं में इस बीमारी के 18 मामले थे। लेकिन बीमारी का प्रकोप बढ़ने के चलते 1990 के दशक में प्रति 1,00,000 में इस बीमारी के 50 मामले देखे गए।

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा, कलाकारों के लिए यह रोमांचक समय है
    Next Article बिहार : डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1200 के पार, पटना में मिले 820 मामले, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.