Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल»बोकारो जिला क्रिकेट संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीडीसीए चुनाव एवं वार्षिक आम बैठक कराने की मांग
    खेल

    बोकारो जिला क्रिकेट संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीडीसीए चुनाव एवं वार्षिक आम बैठक कराने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिले के नया मोड़, बिरसा चौक के समक्ष बोकारो जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत क्लब के अध्यक्ष, सचिव, पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी और सदस्यो ने बीडीसीए चुनाव एवं वार्षिक आम बैठक कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के वर्तमान पदाधिकारियों से यह आग्रह किया कि अविलंब संविधान के तहत बोकारो जिला क्रिकेट संघ का चुनाव अतिशीघ्र कराने की दिशा में पहल करें. तदर्थ समिति ने पिछले साल अधूरे पड़े लीग मैच का संचालन किसी तरह कर सत्र का समापन कर दिया. बता दें कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की तीन सदस्यीय जांच समिति ने जिला क्रिकेट संघ में व्याप्त अनियमितताओं पर प्रश्न खड़ा किया है.

    लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कमिटी के द्वारा संघ का नियम सम्मत संचालन हो

    बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने बहुत वर्षों से अपने संघ में चुनाव नहीं कराया है और न ही वार्षिक आम बैठक कर आडिटेड अकाउंट सदस्यों के समक्ष पेश किया है. जांच समिति के समक्ष वित्तीय अनियमितताएं भी परिलक्षित हुई हैं. जेएससीए ने एक तदर्थ समिति का गठन कर जिला क्रिकेट संघ का संचालन की दिशा में पहल की लेकिन उसके सदस्यों को बगैर जानकारी दिये पूर्व कमिटी के सदस्य पर्दे के पीछे से संघ चलाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में देर होने पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ का पूर्व एनुअल रिपोर्ट, सदस्यता लीस्ट और बैंक अकाउंट एविडेंस नष्ट किया जा सकता है. बोकारो जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त तमाम क्लब के प्रतिनिधि और सदस्य ने यह गुजारिश किया है कि अविलंब इस दिशा में पहल करते हुए चुनाव करायें और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कमिटी के द्वारा संघ का नियम सम्मत संचालन हो. इस दिशा में विलंब होने पर हम सब चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

    ये भी पढ़ें: 15 नवंबर को आत्मदाह करने की थी तैयारी, पुलिस ने आदिवासी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

    आज की खबर आंदोलन एनुअल रिपोर्ट कमिटी करंट न्यूज क्रिकेट जांच समिति जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड राज्य क्रिकेट संघ झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीडीसीए चुनाव बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्पोर्ट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल कथारा क्षेत्र से खोला गया धर्मकांटा, आक्रोशितों ने किया हंगामा
    Next Article उपायुक्त ने किया छठ घाटों निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे के द्वारा की जाएगी निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.