Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डेढ़ गुना भर रहे होल्डिंग टैक्स फिर भी घरों में नहीं कराया रेन वाटर हार्वेस्टिंग, निगम कर रहा पानी बचाने की अपील
    झारखंड

    डेढ़ गुना भर रहे होल्डिंग टैक्स फिर भी घरों में नहीं कराया रेन वाटर हार्वेस्टिंग, निगम कर रहा पानी बचाने की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2024Updated:April 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : राजधानी में रांची में पानी की किल्लत शुरू हो गई है. शहर के 350 इलाकों को ड्राई जोन के रूप में चिन्हित किया गया है. इन इलाकों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए नगर निगम ने समर एक्शन प्लान बनाया है. लेकिन चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें रांची नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 34,299 मालिकों ने अपने कैंपस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराया है. इतना ही नहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग कैंपस में नहीं कराने की स्थिति में उनसे डेढ़ गुना अधिक होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है. इसके बावजूद ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने को लेकर ये लोग गंभीर नहीं है. आज इसी का खामियाजा शहर के अन्य लोग भुगत रहे है. अब रांची नगर निगम लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहा है जिससे कि शहर में त्राहिमाम वाली स्थिति न हो.

    300sqmt से अधिक के मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग

    लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने को लेकर रांची नगर निगम जागरूक कर रहा है. झारखण्ड वर्षा जल संचयन अधिनियम 2017 के धारा 5.1 के तहत 300 स्क्वायर मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूमि/मकान पर डेढ़ गुणा अधिक होल्डिंग टैक्स लेने का प्रावधान है. यह टैक्स मालिक से तबतक वसूला जाएगा जबतक कि वह अपने कैंपस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग न बना ले. वहीं इसकी सूचना भी रांची नगर निगम को देनी है. इसके बाद मालिक को होल्डिंग टैक्स में छूट मिलेगी.

    42,906 घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग

    रांची नगर निगम में 2 लाख 23,340 हाउस होल्ड रजिस्टर्ड है. जिसमें 42906 घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग मकान मालिक ने बनवा लिया है. ये लोग बारिश का पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की मदद ग्राउंड वाटर रिचार्ज कर रहे है. जबकि निगम की रिकार्ड के अनुसार 34,299 मकान मालिक इसे लेकर गंभीर नहीं है.

    कैसे बचाएं पानी

    हाथ धोते समय नल को चलाए और साबुन का इस्तेमाल करते समय नल को बंद कर दे.

    शेविंग के लिए नल की बजाय मग इस्तेमाल करे.

    नहाते समय शावर चलाए. साबुन लगाते वक्त शावर को बंद कर दे.

    टॉयलेट में बड़े फ्लश टैंक की बजाय छोटे फ्लश टैंक यूज करे.

    जमीन साफ करते वक्त पाइपलाइन से पानी लेने की बजाय मग या बाल्टी का इस्तेमाल करे.

    कार धोने के लिए पाइप की बजाय बाल्टी और मग का इस्तेमाल करे.

    लीक हो रहे नल को ठीक करे या बदल ले.

    इसे भी पढ़ें: जमुई में गरजे PM : देश में गूंज रही BJP, NDA की हुंकार, कांग्रेस-राजद ने किया भारत का नाम खराब

    इसे भी पढ़ें: इंडी अलायंस के लिए चुनावी बॉन्ड का मुद्दा साबित हो सकता है संजीवनी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Holding Tax jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News Municipal Corporation News Headline Rain Water Harvesting ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नगर निगम न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रेन वाटर हार्वेस्टिंग लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर होल्डिंग टैक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी की रैली में बोले सीएम नीतीश, अब कभी इधर उधर नहीं होने वाले
    Next Article बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ, कांग्रेस पर लगाया था सनातन विरोधी होने का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.