Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीचा पंचायत के मुखिया महेश बेदिया हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    बीचा पंचायत के मुखिया महेश बेदिया हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ः पुलिस ने पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत के मुखिया महेश बेदिया हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. रामगढ़ पुलिस ने मुखिया हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोटरसाइकिल और हत्या में उपयोग किए गए बिजली का तार बरामद किया गया है. हालांकि, हत्याकांड के दो आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस ने बताया कि शौचालय निर्माण में पैसे के विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.

    मुखिया की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई. टीम ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की और शौचालय निर्माण के ठेकेदार साहिल अंसारी उर्फ सिद्धकी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साहिल से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बिजली के तार, मुखिया की मोटरसाइकिल और घटना में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल बरामद किया है.

    रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मुखिया की हत्या करने के बाद शव को सीसीएल की बंद पड़ी पोखरिया में फेंक दिया गया है, ताकि साक्ष्य को छुपाया जा सके. उन्होंने कहा कि हत्या की वजह पैसे को लेकर आपसी विवाद है. शौचालय निर्माण में पैसे की लेन-देन को लेकर मुखिया से विवाद हुआ.

    शौचालय निर्माण के ठेकेदार का कुछ पैसा मुखिया पर बकाया था. इस विवाद की वजह से ठेकेदार साहिल ने अपने दो भांजों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिस दिन मुखिया का शव मिला. उसके एक दिन पहले भी बैठक हुई है, जिसमें मुखिया ने कहा कि शौचालय निर्माण की उच्चस्तरीय जांच चल रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा. इसके बावजूद ठेकेदार साहिल अंसारी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अभियुक्त फरार हैं. इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है और शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के पैसों को निवेश करने और हथियार सप्लाई करने वाले सहयोगी गिरफ्तार
    Next Article डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.