Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाकुंभ में भगदड़ पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, बोले…
    जोहार ब्रेकिंग

    महाकुंभ में भगदड़ पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, बोले…

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के समय मची भगदड़ में 30 महिलाओं के घायल होने और कई लोगों की जान जाने की खबरें सामने आई हैं. इस पर PM नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. PM  मोदी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है.

    PM मोदी ने CM योगी से की बातचीत

    PM मोदी ने इस हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ से भी बात की और राज्य सरकार के साथ मिलकर राहत कार्यों की जानकारी ली. पीएम मोदी ने बताया कि वह CM योगी से लगातार संपर्क में हैं और अब तक चार बार इस मामले पर बात कर चुके हैं. पीएम मोदी ने स्थिति को सामान्य करने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

    कैसे मची भगदड़

    यह हादसा संगम घाट पर बुधवार तड़के करीब 1 बजे हुआ. भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हुए और कुछ की जान भी चली गई. विशेष रूप से नागा साधुओं के संगम घाट पर पहुंचने की सूचना के बाद भीड़ और बढ़ गई, जिसके कारण अफरातफरी मच गई. इसके बाद अमृत स्नान के लिए पहुंचे संतों को शिविरों में वापस लौटने की अपील की गई.

    CM योगी ने बताई भगदड़ की वजह

    इस पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हालात अभी नियंत्रण में हैं. उन्होंने बताया कि यह घटना भीड़ के भारी दबाव और बैरिकेड तोड़ने की वजह से हुई. CM ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें. सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रयागराज में लगभग 9 से 10 करोड़ श्रद्धालु हैं और सरकार की प्राथमिकता है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान करें.

    प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने…

    — Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2025

    Also Read: प्रयागराज में होने वाली GATE और JAM 2025 की परीक्षा का बदला सेंटर

    Also Read: महाकुंभ में भगदड़ के बाद स्थिति अब सामान्य, CM योगी ने की संतों से बातचीत; होगा शाही स्नान

    Also Read: महाकुंभ में भगदड़ के बाद CM योगी ने की अपील- संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें

    Also Read: महाकुंभ में भगदड़, 14 की दर्दनाक मौ’त, राहत कार्य जारी

    administration's instructions Amrit Snan bath chaos CM Yogi Crowd dead devotees government's priority injured local administration Maha Kumbh Mauni Amavasya Naga Sadhu PM modi Prayagraj relief work Rumors Saints Sangam Ghat Security Stampede अफरातफरी अफवाहें अमृत स्नान घायल नागा साधु पीएम मोदी प्रयागराज प्रशासन के निर्देश भगदड़ भीड़ महाकुंभ मृतक मौनी अमावस्या राहत कार्य श्रद्धालु संगम घाट संतों सरकार की प्राथमिकता सीएम योगी सुरक्षा स्थानीय प्रशासन स्नान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में होने वाली GATE और JAM 2025 की परीक्षा का बदला सेंटर
    Next Article चीखता-चिल्लाता रह गया बेवश बेटा, आखों के सामने भगदड़ में दबी मां ने तोड़ दिया दम

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.