Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 12:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाकुंभ में भगदड़, 14 की दर्दनाक मौ’त, राहत कार्य जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    महाकुंभ में भगदड़, 14 की दर्दनाक मौ’त, राहत कार्य जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : प्रयागराज के संगम तट पर बीती देर रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गयी। इसमें 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। घायलों का इलाज महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में जारी है। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस की लाइन लगी हुयी है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ। राहत कार्य करीब 1 घंटे बाद शुरू हुआ।

    जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका

    महाकुंभ में मौनी अमावस्या के लिए मंगलवार सुबह से ही अपार जन समूह उमड़ा हुआ था। दोपहर में बेकाबू भीड़ ने कई स्थानों की बैरिकेडिंग भी तोड़ी। रात में स्नान शुरू होने के बाद संगम में भीड़ अधिक बढ़ गई। संगम तट और उसके आसपास लाखों श्रद्धालु जमा हो गए।

    अखाड़ों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग भी कुछ स्नानार्थियों ने तोड़ने का प्रयास किया। जिसको जहां से जगह मिलती उधर ही चला जाता। आधी रात के बाद स्नानार्थियों की भीड़ संगम तट के करीब ठहर गई, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। रात करीब दो बजे स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो भगदड़ मच गई।

    इधर-उधर भागती भीड़ में जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका। जिसने भागने का प्रयास किया वह भी दब गया। मेला कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।

    हादसे की सूचना मिलने पर पैरामिलिट्री फोर्स, एबुंलेंस को अलग-अलग स्थान से संगम की ओर रवाना किया गया। इसके बाद एंबुलेंस में तमाम श्रद्धालुओं को भरकर लाया गया। केंद्रीय अस्पताल में कई लोगों को जमीन पर लिटाया गया था, जिनके बारे में एक अस्पताल कर्मी ने कहा कि उनकी मौत हो गई है।

    संगम पर न आने की अपील

    भगदड़ हादसे के बाद सभी तीर्थयात्रियों से विनम्र आग्रह किया जा रहा है कि संगम की ओर आने की कोशिश ना करें। अन्य घाटों पर स्नान करें और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। महाकुंभ क्षेत्र में लगे सैकड़ों माइक पर यही आवाज गूंज रही है, जो भगदड़ की दिल दहलाने वाली तस्वीर की गवाही भी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

    कृपया बच्चों को कंधे पर बैठाएं

    यह भी बार-बार माइक से अनाउंस किया जा रहा है कि श्रद्धालु अपने बच्चों को कंधे पर बैठा कर चलें, किसी को धक्का न मारें। धीरे-धीरे बढ़ें।

    NSG ने संभाला मोर्चा

    हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर की सीमा वाले सभी जिलों में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है।

    Also Read : TSPC का शंकर धराया, विक्रांत के साथ फूंका था पोकलेन और हाइवा

    14 died tragically 14 की दर्दनाक मौत 16 की दर्दनाक relief work continues Stampede in Maha Kumbh महाकुंभ में भगदड़ राहत कार्य जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री से मिले रिम्स के डॉक्टर्स, दिया सरस्वती पूजा का न्योता
    Next Article Rashifal, 29 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने एसीबी पर साधा निशाना, कहा जांच का गला घोंटा जा रहा

    May 1, 2026
    गुमला

    गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल

    May 1, 2026
    गुमला

    गुमला में सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    May 1, 2026
    Latest Posts

    देवघर सदर अस्पताल का होगा विस्तार: DC का औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

    May 1, 2026

    झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने एसीबी पर साधा निशाना, कहा जांच का गला घोंटा जा रहा

    May 1, 2026

    गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल

    May 1, 2026

    गढ़वा में NEET को लेकर अलर्ट: केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 200 मीटर तक पाबंदी

    May 1, 2026

    गुमला में सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.