Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाकुंभ में भगदड़ के बाद CM योगी ने की अपील- संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें
    जोहार ब्रेकिंग

    महाकुंभ में भगदड़ के बाद CM योगी ने की अपील- संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद राजनीति और प्रशासन से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से अपील की है कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और मृतकों के शव उनके परिवारों तक पहुंचाए जाएं. उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए, और सरकार को इस घटना से सबक लेते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए.”

    अखिलेश यादव ने शेयर किया पोस्ट

    अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “महाकुंभ में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है. सरकार को एअर एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को शीघ्र उपचार दिलाना चाहिए और मृतकों के शव उनके परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए.”

    महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!

    हमारी सरकार से अपील है कि:
    – गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
    – मृतकों के शवों को चिन्हित… pic.twitter.com/xZcaU940cO

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 29, 2025

    CM योगी की श्रद्धालुओं से अपील

    वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्नान के लिए सभी घाटों को व्यवस्थित किया है, और श्रद्धालु वहीं स्नान करें जहां वे हैं, संगम की ओर न बढ़ें.

    महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,

    माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।

    आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

    संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह…

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025

    बसपा प्रमुख मायावती जताया गहरा दुख

    बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों को संवेदना दी. उन्होंने कहा, “महाकुंभ में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों को कुदरत से इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले.” महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, और कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया.

    सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से मेरी अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें, प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है… pic.twitter.com/r3qAkveJoz

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025

    Also Read: ISRO ने फिर रचा इतिहास, अंतरिक्ष में 100वें मिशन NVS-02 की सफल लॉन्चिंग

    Also Read: महाकुंभ में भगदड़, 14 की दर्दनाक मौ’त, राहत कार्य जारी

    Accident administration Air Ambulance Akhilesh Yadav BSP CM Yogi DC and SSP took stock of the security arrangements dead devotees injured Maha Kumbh Mauni Amavasya mayawati medical facility Pilgrimage Prayagraj Prime Minister Modi relief work Royal Bath Rumor Sangam SP Stampede अखिलेश यादव अफवाह एअर एंबुलेंस घायलों चिकित्सा सुविधा तीर्थयात्रा प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज प्रशासन बसपा भगदड़ महाकुंभ मायावती मृतक मौनी अमावस्या राहत कार्य शाही स्नान श्रद्धालु संगम सपा सीएम योगी सुरक्षा व्यवस्था हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleISRO ने फिर रचा इतिहास, अंतरिक्ष में 100वें मिशन NVS-02 की सफल लॉन्चिंग
    Next Article महाकुंभ में भगदड़ के बाद स्थिति अब सामान्य, CM योगी ने की संतों से बातचीत; होगा शाही स्नान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.