Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम मोदी के झारखंड दौरे का दूसरा दिन आज, पलामू और लोहरदगा में करेंगे जनसभा को संबोधित
    झारखंड

    पीएम मोदी के झारखंड दौरे का दूसरा दिन आज, पलामू और लोहरदगा में करेंगे जनसभा को संबोधित

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पीएम मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है. इस दौरान वे लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू और लोहरदगा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है. पीएम मोदी सबसे पहले पलामू पहुंचेंगे, जहां पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर पीएम की चुनावी जनसभा कार्यक्रम है. फिर 11:45 बजे प्रधानमंत्री लोहरदगा के लिए प्रस्थान करेंगे. लोहरदगा लोकसभा के पांच विधानसभा मांडर, लोहरदगा, बिशुनपुर, गुमला व सिसई विधानसभा के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. पहली बार कोई पीएम सिसई प्रखंड आ रहे हैं. इससे पूर्व यहां किसी भी पीएम की जनसभा नहीं हुई है. इसलिए लोगों में पीएम नरेंद्र मोदी को देखने व सुनने को लेकर उत्साह है.

    गुमला के सिसई में कार्यक्रम

    लोहरदगा लोकसभा अंतर्गत गुमला के सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां 12:45 बजे से एक जनसभा का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे रांची के लिए रवाना होंगे. जहां से वे फिर बिहार के दरभंगा के लिए रवाना होंगे.

    पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सिसई प्रखंड की सुरक्षा चाक-चौबंद है. दो दिन पहले से ही सिसई की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा बल जगह-जगह तैनात हैं. हेलीपैड, मंच व पंडाल बन कर तैयार हो चुके हैं. जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गयी है. ढाई हजार से अधिक पुलिस बल सिसई पहुंच चुके हैं. एसपीजी, राज्य व जिले के कई बड़े पुलिस पदाधिकारियों ने दिनभर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये.

    बैठक पलामू के चिन्याकी एयरपोर्ट पर होगी.

    शनिवार को मेदिनीनगर के चिन्याकी हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होगी. इसे लेकर बीजेपी खेमे में उत्साह है. चिलचिलाती धूप में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर निमंत्रण कार्ड बांटे. बीजेपी का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लाखों की भीड़ जुटेगी.

    इसे भी पढ़ें: पलामू में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, आक्रोशितों ने सात वाहन जलाया

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, आक्रोशितों ने सात वाहन जलाया
    Next Article सड़क हादसा: वैन और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.