Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 6:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मेकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट समेत आधा दर्जन लोगों पर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता के शिकायत पर हुई कार्रवाई
    झारखंड

    मेकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट समेत आधा दर्जन लोगों पर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता के शिकायत पर हुई कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2020Updated:August 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। डोरंडा थाना में मेकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट, चीफ जनरल मैनेजर संजय कुमार सिन्हा, चीफ सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता की शिकायत पर हुई है। इससे पूर्व अधिवक्ता अभिषेक द्वारा सिटी एसपी, डीजीपी से इनलोगों के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन, कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता ने हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर किया था। जिसके बाद डोरंडा थाना में कांड संख्या 218/20 दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गयी है।

    क्या है आरोप
    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित अधिवक्ता अभिषेक पुंदाग ओपी इलाके में रहते है। उनका आरोप है कि वह मेकॉन ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के लिए पिछले 2 साल से जा रहे थे। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान वह नहीं जाते थे। कुछ दिन बाद स्थिति ठीक होने पर वह वापस जाने लगे। 30 मई को जब वह मेकॉन श्यामली एरिया के नजदीक पहुंचे। तब उनकी कार को 5- 6 सुरक्षा जवानों ने रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया। इस घटना के बाद वहां पर सुरक्षा इंचार्ज एनके झा पहुंचे और अधिवक्ता को धमकी देते हुए अंदर नहीं जाने दिया यह कहते हुए की यहां सिर्फ मेकॉन के लोग ही जा सकते हैं। इसके बाद एनके झा ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। जब उन्होंने मामले को लेकर डायल 100 पर फोन किया, तब कॉल नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी रांची एसएसपी को दी। इसके काफी देर बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची। फिर एनके झा ने उन्हें बाद में यह कहा की उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सीएमडी, सीजीएम और मुख्य सुरक्षा ऑफिसर मेजर एसके सिंह का आदेश है। मेकॉन को छोड़कर अन्य कोई दूसरा बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करें।

    आरोप बेबुनियाद, प्रबंधन अपना पक्ष अदालत में रखेगी : संजय सिन्हा
    इस मामले में मेकॉन के चीफ जनरल मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ता द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। प्रबंधन अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेगी। अधिवक्ता का विवाद सुरक्षा में तैनात जवानों से हुई है। लेकिन उन्होंने मेकॉन के कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इससे पूर्व कहा कि 20 मई को पूरे देश व राज्य में कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन लगा हुआ था। मेकॉन कॉलोनी में सुरक्षाकर्मियों ने अधिवक्ता को मॉर्निंग वॉक करते देखा। इस पर उन्हें सवाल किया गया कि लॉकडाउन में घर पर ही रहे और बाहर नहीं निकले। इस पर अधिवक्ता गुस्सा हो गए थे।

    Jharkhand news Latest news Mecon Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत केस : सीबीआई को मिली घर की सीसीटीवी फुटेज, हाउस मैनेजर मिरांडा से पूछताछ
    Next Article झारखंड कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार बने चुनाव आयुक्‍त

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.