Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»शारदीय नवरात्रि आठवां दिन : महाअष्टमी पर करें ये सरल उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता
    धर्म/ज्योतिष

    शारदीय नवरात्रि आठवां दिन : महाअष्टमी पर करें ये सरल उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चित्रकूट : शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि शत्रु एवं बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाला है. महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी पर्व पर मां गौरी रूप की उपासना की जाती है. वहीं निशीथ (मध्य रात्रि) बेला में देवी महाकाली की उपासना, साधना की जाती है.

    श्री लोकमंगल अनुसंधान संस्थान, चित्रकूटधाम (उ.प्र.) के ज्योतिषाचार्य आचार्य राजेश महाराज ने बताया कि इस वर्ष सूर्योदय काल में अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर को रात्रि 11.42 मिनट तक होने से महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के व्रत को आज के ही दिन भक्तगण करेंगे. जैसा कि ज्योतिष ग्रंथ धर्मसिन्धु में वर्णित है-

    ‘अथ महाष्टमीघटिकामात्राप्यौवयिकी नवमी युता ग्राह्याः।

    सप्तमी स्वल्पयुता सर्वथा त्याज्या।।

    यदा तु पूर्वत्र सप्तमीयुता परत्रोदये नास्ति घटिका न्यूना वा।

    वर्तते तदापूर्वा सप्तमी विद्धापि ग्राह्याः’

    पूजन विधान

    नित्यक्रिया आदि से निवत्त हो आचमन एवं पवित्रीकरण कर अष्टमी व्रत का संकल्प लें. धूप, दीप, चन्दन, गंगाजल, पुष्प, अक्षत, ऋतु फल एवं नैवेद्य से मां भगवती महागौरी का पूजन करें. जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि एवं परम वैभव की प्राप्ति हेतु यह व्रत किया जाता है.

    ध्यान मंत्र- ‘श्वेत वृषे समारूढ़, श्वेताम्बरधरा शुचिः।

    महागौरी शुभम् दद्यात, महादेव प्रमोद दाद।।’

    आचार्य राजेश महाराज ने बताया कि शास्त्रीय मान्यता है कि नवरात्रि के आठवें दिन 13 अक्टूबर को अन्नपूर्ण के स्वरूप महागौरी की पूजा व अर्चना की जायेगी. अपने प्रकटकाल में यह देवी आठ वर्ष की थीं. इसके चलते नवरात्रि की अष्टमी को ही महागौरी का पूजन विधान होता है. आज के दिन 09 कन्याओं का पूजन करें तथा उन्हें भोजन व उपहार व सम्मान देने से मनोकामना पूर्ण होती है.

    पूजन के विशिष्ट मुहूर्त

    • ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04.41 बजे से 04 बजकर 56 मिनट तक.
    • लाभ योग- प्रातः 06.26 बजे से 07 बजकर 53 मिनट तक.
    • अमृत योग- प्रातः 07.53 बजे से 09 बजकर 20 मिनट तक.
    • शुभ योग- प्रातः 10.40 बजे से 12 बजकर 13 मिनट तक.
    • गोधूलि बेल- सायं 05.30 बजे से 06 बजकर 30 मिनट तक.

    महा साधना हेतु संधि पूजन मुहूर्त

    आचार्य राजेश महाराज के अनुसार 13 अक्टूबर 2021 की रात्रि 11.42 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी एवं 11.42 के उपरान्त अगले दिन तक नवमीं तिथि रहेगी. अष्टमी की समाप्ति का 24 मिनट तथा नवमी तिथि के आरम्भ का 24 मिनट ज्योतिष शास्त्र में अष्टमी व नवमी का सन्धिकाल माना गया है. अतः अष्टमी तिथि की रात्रि 11.18 बजे से 12.06 बजे तक संधिकाल (निसीथ पूजा) पूजन अर्चन होगा. इसी संधिकाल में मां दुर्गा ने प्रकट हो कर चण्ड मुण्ड नामक दो असुरों का वध किया था.

    सन्धि पूजा हेतु पूर्व दिशा की ओर मुख करके लाल ऊनी आसन, एक गिलास जल, आचमन पात्र, 108 गुलाब, लाल कनेर पुष्प तथा कर्पूर, लौंग, अक्षत, रोली, घी का दीपक, ऋतु फल व मिष्ठान आदि से महागौरी देवी का पूजन अर्चन कर श्री दुर्गा सप्तसती के देवी सूक्तम् का पाठ करें. श्री दुर्गा अष्टोत्तरशतनाम का पाठ करें ततदुपरान्त गुरु प्रदत्त मंत्र या नवार्ण मंत्र का जप करें.

    मनोरथ सिद्धि हेतु जप मंत्र

    • सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र

    नमो सर्वार्थ-साधिनी स्वाहा

    इस मंत्र का 1000 बार जप कर 108 मंत्रों से संधिकाल में हवन करें. मां भगवती की कृपा अवश्य प्राप्त होगी.

    • देवी की प्रसन्नता हेतु मंत्र

    ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

    इस मंत्र को 1008 बार जप कर द्राक्षा फल (किशमिश) अथवा गुलाब पुष्प से 108 बार हवन करने से देवी प्रशन्न हो सम्पूर्ण विपत्तियों का नाश करती हैं,

    • धन धान्य की समृद्धि हेतु मंत्र

    ह्रीं श्रीं श्रीं श्रीं श्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी, ममगृहे धनपुरे, चिन्ता दूरे दूरे स्वाहा।

    इस मंत्र को महाष्टमी की रात्रि 12.00 बजे से आसन में विराजकर पूर्वाभिमुख हो 324 बार जप करें तथा अगले दिन 09 कन्याओं को भोजन कराकर लाल वस्त्र अर्पित करें धन धान्य की उपलब्धि अवश्य होगी.

    • आर्थिक मंदी से मुक्ति हेतु मंत्र
    • शीघ्र विवाह हेतु मंत्र
    • महा विपत्ति से रक्षा हेतु मंत्र
    • विद्या प्राप्ति हेतु मंत्र
    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article घी और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, इस तरह से करें इस्तेमाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.