Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डायरिया प्रभावित क्षेत्र का अधिकारियों ने किया दौरा, मेडिकल टीम कर रही कैम्प
    झारखंड

    डायरिया प्रभावित क्षेत्र का अधिकारियों ने किया दौरा, मेडिकल टीम कर रही कैम्प

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2024Updated:April 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर कासीडंगाल में बीते दिन दर्जनों लोग डायरिया के शिकार हो गए थे. नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी की तत्परता तथा देखरेख में डायरिया पीड़ित सभी मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई. वहीं मेडिकल टीम के द्वारा निरंतर हर गतिविधियों पर नजर रखी गई. जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित मरीज नाला सीएचसी से स्वस्थ होकर अपने अपने घर चले गए हैं.

    आखिर एक साथ इस प्रकार का संक्रमण फैलने का कारण व अन्य तहकीकात के लिए गुरूवार को जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दूबे के द्वारा सम्पूर्ण गांव का दौरा किया गया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर इस महामारी प्रकोप की वजह जानने के लिए विभिन्न कारकों के बारे में तहकीकात की. साथ ही संबंधित तालाब, चापाकल अन्य जलाशयों का सैम्पल भी लिया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने मेडिकल टीम को हर गतिविधि से अवगत कराई.

    इस संबंध में एक साक्षात्कार में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दूबे ने कहा कि निरीक्षण में पाया गया कि तालाब में यहां के लोग बर्तन साफ करते हैं जो कि बिल्कुल दूषित पानी था और हमने पानी का सैम्पल भी संग्रह किया है. चापाकल का भी पानी हमलोग सैम्पल लेकर भेजेंगे. इसमें पता चलेगा कि उसमें बैक्टीरिया की मात्रा कितनी है और क्या इंफेक्शन है. उसके पश्चात ही हम बताएंगे कि आखिर इंफेक्शन फैला कहां से है. उन्होंने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में ही है. गांव में लोगों को जागरुक किया गया है. साथ ही बताया गया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें. साथ ही गर्मी को देखते हुए उबले हुए पानी का प्रयोग करें. अगर ज्यादा जरूरत नहीं है तो घर से कम से कम निकले. सुबह 10 बजे तक अपने दैनिक कार्य को करने का सुझाव दिया.

    बताया जाता है कि इस महामारी के फैलने से संबंधित पंचायत के मुखिया दुखी मुर्मू ने भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को गांव में शिविर लगाकर उपचार करने का आग्रह किया था. मालूम हो कि डॉ अजीत दूबे पूरे गांव का भ्रमण कर डायरिया पीड़ित मरीजों से भी मिले और उनका हालचाल पूछा. साथ ही कई सावधानी बरतने की सलाह दी. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जिला महामारी विशेषज्ञ को गांव में पेयजल की समस्या से भी अवगत कराई. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुल 14 चापाकल है जिसमें मात्र 3 चालु है.

    मुखिया प्रतिनिधि बनमाली मिर्धा का कहना है कि गांव में चापाकल मरम्मती का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इधर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दुबे ने भी उपायुक्त से संपर्क कर पेयजल की समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया हैं. बताया जाता है कि अत्यधिक चापाकल खराब रहने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में तालाब में बर्तन धोना पड़ता है. फिलहाल इन दिनों डायरिया से पीड़ित मरीज स्वस्थ है. वहीं एक मरीज का इलाज नाला सीएचसी में चल रहा है. मेडिकल टीम द्वारा सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से ओआरएस तथा अन्य दवाएं गांव के शिविर में रखी गई है. इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख बिमल घोष, एमटीएस अहमद रजा परवेज, एमपीडब्ल्यू प्रदीप टुडू,शांतिमय मंडल, एचडब्ल्यू रंजीत भारती, सुकूमार घोष, तूफान पाल, मलय घोष, दिलीप घोष, मदन मोहन मंडल, तथा गांव की सहिया सेविका, सहायिका आदि उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: दो आईपीएस का तबादला, चंदन बने स्पेशल ब्रांच के एसपी, अजित पीटर को मिली जैप -1 की जिम्मेदारी

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज चापाकल जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डायरिया डेली न्यूज डॉ अजीत दूबे ताजा खबर तालाब नाला न्यूज हेडलाइन महामारी विशेषज्ञ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोना-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ करने वाले गिरोह का सदस्य धराया, पब्लिक ने की जमकर धुनाई
    Next Article लोहरदगा में सुखदेव भगत के नामांकन पर बोले सीएम चंपाई, झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.