Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम के बयान पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी का पलटवार, बोले-राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे
    झारखंड

    पीएम के बयान पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी का पलटवार, बोले-राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूरे देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे हैं. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही. उन्होंने कहा कि शहजादे प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है जो वह चुनाव के दौरान प्रयोग करते हैं तो मैं उन्हें बता दूं कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिस परिवार का आजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानी का इतिहास रहा है. लेकिन मोदी जी जिस जमात से आते हैं उनका देश के लिए क्या योगदान रहा है पूरा देश जानता है. 2 दिन से मोदी झारखंड में है, जनता का रिस्पांस उन्हें नहीं मिला. प्रधानमंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं उसे पूरी जनता सुनती है और अच्छी तरह समझती है.

    वोट के लिए मोदी कुछ भी करेंगे

    10 साल में उन्होंने क्या किया इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की. इस वजह से अपने 10 साल के काम पर प्रधानमंत्री ने वोट नहीं मांगा. भ्रष्टाचार की बात करें तो जिस नेता पर पीएम शाम में 70000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हैं 24 घंटे के अंदर उसके साथ सरकार बनाकर उसे उपमुख्यमंत्री बना देते हैं. असम और बंगाल भी इसका उदाहरण है. इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भाजपा ने हजारों करोड़ रूपया कंपनियों से चंदा लिया और इसके बदले उन्हें लाभ पहुंचाया. वोट हासिल करने के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं. 10 वर्षों में मोदी ने झारखंड को क्या दिया. झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया. जब उन्होंने पीएम आवास नहीं दिया तो हमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू किया. पलामू के मंडल डैम का शिलान्यास 5 वर्ष पूर्व मोदी द्वारा किया गया था, परंतु उसमें कोई कार्य नहीं हुआ. सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधे रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी पर और कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है. मोदी हिंदू-मुसलमान-पाकिस्तान पर चुनाव लड़ रहे हैं और मूल मुद्दों को डाइवर्ट कर रहे हैं.

    7 को झारखंड आएंगे राहुल गांधी

    इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी 7 मई को चाइबासा और बसिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के बीच मोदी फ्लॉप शो साबित हुए. जनता उन्हें कितनी गंभीरता से ले रही है यह रैली में जनता की कम उपस्थिति ने दर्शा दिया है. मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह, राकेश सिन्हा सुमेर चारण, वैभव शुक्ला, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, कमल ठाकुर,रियाज अंसारी, ऋषिकेश सिंह भी मौजूद थे.

    कांग्रेस झारखंड प्रभारी देश पीएम राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से वोटिंग करने की अपील
    Next Article कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी बोली, झारखंड में 18 साल बीजेपी का शासन फिर भी नहीं हुआ विकास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.