रामगढ़ : सीसीएल के नये सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने शनिवार को बरकासयाल क्षेत्र के उरीमारी परियोजना, बिरसा परियोजना, न्यू बिरसा परियोजना व सीएचपी साइलो का निरीक्षण किया. वहीं निरीक्षण के उपरांत सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह का महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम अजय सिंह व उनकी टीम के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह व महाप्रबंधक अजय सिंह ने प्रक्षेत्र में हो रहे कार्यो का निरीक्षण कर जायजा लिया. निलेंदू कुमार सिंह ने कोयला उत्पादन, संप्रेषण और सेफ्टी को लेकर परियोजना पदाधिकारियों व खान प्रबंधक को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. वहीं परियोजना से संबंधित समस्याओं से अवगत हुए और समस्याओं पर यथासंभव समाधान करने का भरोसा दिलाया. वहीं उन्होंने सुरक्षित रूप से कोयला उत्पादन पर जोर देने की बात कही. बता दें कि सीसीएल के नये सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह का उरीमारी परियोजना से खास नाता रहा है. उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत 1989 में सीसीएल से की थी. श्री सिंह ने उरीमारी परियोजना में खान प्रबंधक के पद पर 2011 में रहकर अपनी सेवाएं दी हैं. वहीं इस निरीक्षण में महाप्रबंधक अजय सिंह,एसओ इएंडएम अमरेन्द्र कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवा दास, हेन्देगीर पीओ रामेश्वर मुंडा, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
सीसीएल के नये सीएमडी ने उरीमारी के तीनों परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

