Hazaribagh : झारखंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर जोरदाग झुमरी टांड़ में NTPC के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने स्थित था। यह वही जमीन है जो खनन क्षेत्र के लिए कंपनी को आवंटित की गई है। NTPC की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ वहां पहुंचकर घर को तोड़ दिया। घर तोड़ने के दौरान भारी सुरक्षा बल मौजूद रहे। पुलिस और कंपनी के सुरक्षाकर्मी पूरे इलाके में तैनात थे ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इलाके में गाड़ियों और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई थी।
पूर्व मंत्री और कंपनी के बीच पहले भी विवाद
कई दिन पहले ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने अमर्यादित भाषा में कंपनी और उसके कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे। कहा जा रहा है कि उन्होंने कंपनी के वाहन और कर्मचारियों पर तीर चलाने जैसे हमले भी किए थे। इसके बाद ही प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का जोरदाग झुमरी टांड़ वाला घर NTPC ने खनन क्षेत्र के लिए तोड़ा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, इलाके में तनाव का माहौल#Jharkhand #NTPC #ZhumriTand pic.twitter.com/mEii9B08pl
— Johar Live (@joharliveonweb) March 19, 2026
इलाके में तनाव का माहौल
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा। स्थानीय लोग और मजदूर घटनास्थल के पास जुटे रहे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि जमीन खनन के लिए कंपनी को आवंटित है और कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Also Read : मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत, जल्द जेल से बाहर आने की संभावना


