Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा नेटवर्क उजागर, साढ़े तीन करोड़ की खेप जब्त
    झारखंड

    साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा नेटवर्क उजागर, साढ़े तीन करोड़ की खेप जब्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कीटनाशक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव में नकली कीटनाशक बनाने और उसकी गलत पैकिंग करने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां शंभु पंडित की पत्नी पुतुल देवी के घर से नकली कीटनाशक से भरे डब्बे, खाली डिब्बे और बड़ी संख्या में स्टीकर बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

    कंपनी की शिकायत पर खुला पूरा मामला

    बताया जा रहा है कि इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उनकी ओरिजिनल कीटनाशक दवा “एलेक्टो” की नकली पैकिंग यहां की जा रही है। सूचना मिलने के बाद कंपनी की टीम दरभंगा निवासी गोपाल कुमार झा के साथ मौके पर पहुंची और प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी।

    एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी

    इसके बाद एसडीओ अमर जान आइंद और एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली सामग्री बरामद हुई, जिसमें 1610 भरे हुए नकली कीटनाशक डब्बे, 25,272 स्टीकर और बड़ी संख्या में खाली डिब्बे शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इन सभी सामान का इस्तेमाल असली कंपनी की तरह पैकिंग कर बाजार में नकली कीटनाशक सप्लाई करने के लिए किया जा रहा था।

    साढ़े तीन करोड़ तक के कारोबार का अंदेशा

    अधिकारियों के मुताबिक, एक डिब्बे की कीमत करीब 1350 रुपये है। बरामद सामग्री के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये तक की नकली दवा तैयार की जा सकती थी। यह पूरा नेटवर्क काफी संगठित तरीके से चलने की आशंका जताई जा रही है।

    महिला से पूछताछ, ऑटो चालक पर भी शक

    मामले में पुतुल देवी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि एक ऑटो चालक उसके पास सामान लेकर आया था और छोटे-छोटे डिब्बों में पैक करने को कहा गया था। इसके बदले उसे हर डिब्बे पर दो रुपये देने की बात कही गई थी। महिला ने कहा कि यह काम उसके लिए पहली बार था।

    जांच में जुटी पुलिस

    पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि इस नकली कीटनाशक रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कहां तक फैला है। इस कार्रवाई में सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू, मिर्जा चौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : झारखंड सदन में ‘टाइगर’ का वार, भाजपा की रणनीति हुई कमजोर

    agriculture department action Alecto pesticide counterfeit stickers seized fake packaging racket fake pesticide Indofil Industries Jharkhand crime Latest news Mahadevaran village Mirza Chowki News Samvad pesticide racket busted Police raid Sahibganj news SDO Amar Jaan Aind SDPO Kishore Tirkey Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘टाइगर’ ने बजट सत्र में सात कटौती प्रस्तावों से हिला डाला सरकार और विपक्ष को
    Next Article पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को NTPC ने तोड़ा, भारी सुरक्षा बल मौजूद… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.