Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बजट सत्र के समापन पर सीएम का बड़ा ऐलान, विकसित झारखंड के लिए दोहराया संकल्प
    झारखंड

    बजट सत्र के समापन पर सीएम का बड़ा ऐलान, विकसित झारखंड के लिए दोहराया संकल्प

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2026Updated:March 19, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट सत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में लंबा और अहम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो दूसरी ओर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही “विकसित झारखंड” के रोडमैप और 2050 की विकास योजना की भी विस्तार से चर्चा की।

    सरकार के कामकाज की गिनाई उपलब्धियां

    सीएम ने कहा कि उनकी सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान सरकार ने कई योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की, जिसका मकसद झारखंड को आगे ले जाना है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में कई बार कुर्सियां खाली दिखीं, जिससे साफ होता है कि चर्चा में उनकी रुचि कम है।

    “विकसित झारखंड” और विजन 2050 पर फोकस

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विकसित झारखंड के लिए तैयार किए जा रहे रोडमैप की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार 2050 तक के लिए एक लंबी विकास योजना पर काम कर रही है, जिसमें राज्य के हर क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

    झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत। pic.twitter.com/9Ollm1CHJa

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 18, 2026

    दिशोम गुरु मेमोरियल बनाने की घोषणा

    सीएम हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और झारखंड आंदोलन के नेता शिबू सोरेन को याद करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में “दिशोम गुरु गुरुजी मेमोरियल” बनाया जाएगा, जो उनके योगदान को समर्पित होगा।

    पर्यटन और विरासत पर बड़ा ऐलान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पांच जगहों पर इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही साहिबगंज के फॉसिल पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में काम होगा ताकि उसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिल सके।

    मनरेगा और प्रवासी मजदूरों पर चिंता

    सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के मजदूरों पर बुरा असर पड़ेगा और पलायन बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक राज्य की ताकत हैं और उनकी मदद के लिए अलग सहायता केंद्र खोले जाएंगे।

    विपक्ष पर तीखे तंज

    अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कई बार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर राजनीति की जा रही है, जो सही नहीं है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के बयानों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि समाजिक मुद्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

    “विश्वगुरु” पर सीएम का सवाल

    सीएम ने कहा कि देश में अलग-अलग परंपराएं और पूजा-पाठ होने के बावजूद टैलेंट और आर्थिक मजबूती दूसरे देशों में ज्यादा दिखती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन रास्तों से भारत “विश्वगुरु” बनेगा, इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

    23 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज की योजना

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि झारखंड के 23 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इससे राज्य के युवाओं को बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा।

    त्योहारों की दी शुभकामनाएं

    सत्र समाप्त होने के बाद सीएम ने राज्यवासियों को ईद, सरहुल और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर सौहार्द और खुशी के साथ त्योहार मनाएं।

    सत्र को बताया सकारात्मक

    सीएम ने कहा कि बजट सत्र उनके लिए संतोषजनक रहा और उनकी बातों को सदन में रखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है और आगे भी यही रफ्तार जारी रहेगी।

    Also Read : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को NTPC ने तोड़ा, भारी सुरक्षा बल मौजूद… देखें वीडियो

    assembly proceedings Budget Session 2026 Chief Minister Hemant Soren developed Jharkhand eco tourism Jharkhand education policy Jharkhand engineering colleges Jharkhand Guruji memorial Jharkhand Assembly Jharkhand development plan Jharkhand Politics Latest news MGNREGA scheme migrant workers News Samvad opposition attack Sahibganj fossil park Shibu soren Today News Trending News UNESCO World Heritage Vision 2050
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को NTPC ने तोड़ा, भारी सुरक्षा बल मौजूद… देखें वीडियो
    Next Article BREAKING : नीरज कुमार बने रांची के नये डिप्टी मेयर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.