Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब हर बूथ पर होंगे 1200 से कम वोटर, मतदाताओं को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
    ट्रेंडिंग

    अब हर बूथ पर होंगे 1200 से कम वोटर, मतदाताओं को मिलेगी लंबी कतारों से राहत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार चुनाव व्यवस्था में एक नया कीर्तिमान रचते हुए देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां अब हर मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) पर 1200 से कम मतदाता ही होंगे. चुनाव आयोग ने इस फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि इसका मकसद वोटिंग प्रक्रिया को और सुगम और सुविधाजनक बनाना है, जिससे मतदाताओं को लंबी कतारों से राहत मिल सके. अब तक एक पोलिंग स्टेशन पर 1,500 वोटर तक की सीमा तय थी, लेकिन इस बार इसे घटाकर 1,200 वोटर कर दिया गया है.

    इस बदलाव के लिए चुनाव आयोग ने बिहार में 12,817 नए पोलिंग स्टेशन बनाए हैं. इसके साथ ही राज्य में अब कुल 90,712 पोलिंग बूथ हो गए हैं, जो पहले 77,895 थे.

    वोटिंग होगी आसान, लाइनें होंगी छोटी

    इस फैसले से गांव और शहर दोनों जगह मतदान केंद्रों पर भीड़ कम होगी. बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम होने से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग वोटरों को भी आरामदायक अनुभव मिलेगा.

    इस बदलाव को “स्पेशल इंटेंसिव रिविजन” (SIR) के तहत लागू किया गया है, जो मतदाता सूची में सुधार और अपडेट के लिए चलाया जा रहा है.

    7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा

    चुनाव आयोग ने बताया कि SIR अभियान के दौरान अब तक 7 करोड़ 16 लाख से ज्यादा फॉर्म इकट्ठे किए जा चुके हैं. इनमें नए नाम जोड़ने, पुराने नाम हटाने और करेक्शन से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं.

    आम जनता भी दे सकेगी सुझाव

    एक और अहम बात, 1 अगस्त से आम नागरिक भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में किसी भी गड़बड़ी, नाम जोड़ने या हटाने को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. यानी अब अगर आपको लगता है कि किसी का नाम गलत तरीके से जुड़ा है, या किसी मृत व्यक्ति का नाम सूची में है, तो आप इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे सकते हैं.

    क्यों है यह कदम जरूरी?

    बिहार जैसे बड़े और घनी आबादी वाले राज्य में कई बूथों पर हजारों लोग वोट डालने पहुंचते हैं, जिससे न सिर्फ लंबी कतारें लगती हैं बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है. इस कदम से अब मतदान का अनुभव बेहतर, तेज और सुरक्षित बनेगा.

    चुनाव आयोग ने साफ किया कि उनका लक्ष्य है कि हर वोटर को सम्मान और सुविधा के साथ मतदान करने का अवसर मिले.

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    1200 voters 1200 मतदाता Bihar bihar elections Election Commission Election System Electoral Reforms India long queues new milestone Polling Booth Polling Station voter convenience voting convenience Voting Process voting rules चुनाव आयोग चुनाव व्यवस्था चुनाव सुधार नया कीर्तिमान पोलिंग बूथ बिहार बिहार चुनाव भारत मतदाता सुविधा मतदान केंद्र मतदान नियम मतदान प्रक्रिया लंबी कतार वोटिंग सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व पार्षद असलम के तीन भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क
    Next Article Aadhaar card में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका…जानिये यहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.