Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति अब होगी लॉटरी से, प्रक्रिया होगी पारदर्शी
    ट्रेंडिंग

    कॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति अब होगी लॉटरी से, प्रक्रिया होगी पारदर्शी

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्राचार्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्राचार्य पदों पर अब नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अब प्राचार्यों का पदस्थापन रैडम लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी. इस प्रक्रिया का संचालन तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा किया जाएगा.

    राज्यपाल के प्रधान सचिव आर.एल. चोंग्थू ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्राचार्य पद पर पदस्थापन के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करना अनिवार्य है. कमेटी में संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति अध्यक्ष होंगे, जबकि राज्यपाल द्वारा मनोनीत एक सदस्य और विश्वविद्यालय के कुलसचिव भी सदस्य के रूप में मौजूद रहेंगे.

    कैसे होगी लॉटरी प्रक्रिया

    लॉटरी से पहले अनुमंडलवार अंग्रेजी वर्णक्रमानुसार कॉलेजों की सूची तैयार की जाएगी. साथ ही, अनुशंसित 116 प्राचार्य शिक्षकों के नाम की अलग-अलग पर्चियां बनाई जाएंगी. प्रत्येक अनुमंडल के लिए प्राचार्य से प्राथमिकता विकल्प लिया जाएगा, लेकिन यह विकल्प कॉलेज का न होकर अनुमंडल का होगा. प्रत्येक जिले में कार्यरत किसी कार्यालय परिचारी (चपरासी) या समकक्ष कर्मी द्वारा प्राचार्य की पर्ची निकाली जाएगी और उस पर्ची में अंकित नाम के शिक्षक को क्रमशः प्रथम कॉलेज आवंटित किया जाएगा.

    विशेष मामलों में मिलेगा विकल्प

    पति-पत्नी दोनों यदि किसी विश्वविद्यालय या सार्वजनिक सेवा में कार्यरत हों तो एक ही स्थान पर पदस्थापन के लिए विकल्प मिलेगा. इसके अलावा, स्वयं या आश्रित परिजन को जीवन-घातक बीमारी होने की स्थिति में भी नियुक्ति स्थान को लेकर विकल्प दिया जाएगा. इसके लिए शपथ पत्र या मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा ली जाएगी. शारीरिक रूप से अक्षम आश्रित होने की स्थिति में भी विशेष विचार किया जाएगा, बशर्ते वह प्राचार्य पर निर्भर हों.

    प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

    जिस दिन कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा, उस दिन सांसद, विधायक, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, अनुशंसित प्राचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा 116 शिक्षकों को प्राचार्य पद के लिए योग्य घोषित किया गया है. इनमें से कई की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है जबकि कुछ विश्वविद्यालयों में यह प्रक्रिया अभी शेष है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय में अभी काउंसलिंग की तिथियां तय नहीं की गई हैं.

    Also Read : कारगिल में शहीद हुए नवादा के लाल मनीष कुमार को राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    appointment process Bihar bihar government Education Reform Governor Higher Education principal appointment R.L. Chongthu random lottery system registrar state universities three member committee transparency university administration Vice Chancellor videography आर.एल. चोंग्थू उच्च शिक्षा कुलपति कुलसचिव तीन सदस्यीय कमेटी नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शिता प्राचार्य नियुक्ति बिहार बिहार सरकार राज्य विश्वविद्यालय राज्यपाल रैंडम लॉटरी सिस्टम विश्वविद्यालय प्रशासन वीडियोग्राफी शिक्षा सुधार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर के बाहर सोई महिला के साथ हो गया बड़ा कांड
    Next Article पलामू में TSPC उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    22 साल की मिली थी सजा, जेल में सुसाइ’ड अटेंप्ट…

    August 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    August 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक ISS मिशन पर हर भारतीय को गर्व : शशि थरूर

    August 18, 2025
    Latest Posts

    22 साल की मिली थी सजा, जेल में सुसाइ’ड अटेंप्ट…

    August 18, 2025

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025

    NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.