Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पलामू में TSPC उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच
    क्राइम

    पलामू में TSPC उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    TSPC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : कमजोर हो चुके प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। शनिवार सुबह पलामू जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय की दीवार पर TSPC का पोस्टर चिपका हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर जब्त कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    पोस्टर में उग्रवादी संदेश और चेतावनी

    पोस्टर में TSPC ने बीड़ी पत्ता ठेकेदारों, मुंशी और दलालों को चेतावनी दी है। साथ ही बीड़ी पत्ता मजदूरों के हक की मांग करते हुए कई बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में लिखा है कि मजदूरों को उचित मजदूरी, दवा, खाना-पीना, कपड़ा, टेंट और रोशनी की व्यवस्था दी जानी चाहिए।

    इसके अलावा लिखा गया है कि यदि मजदूरी का बकाया है, तो एक पत्ता भी खलिहान से नहीं उठाना चाहिए। मजदूरी का भुगतान प्रतिदिन करने की भी बात कही गई है।

    पोस्टर में दिए गए कुछ प्रमुख संदेश:

    • बीड़ी पत्ता ठेकेदार, मुंशी, दलाल होशियार, TSPC है तैयार
    • माओवादी नाम पर लेवी लेने और देने वालों को जन अदालत में सजा दो
    • मजदूरों को उचित मजदूरी और सुविधा मिले
    • मजदूरी बकाया रहने पर काम बंद करो
    • जल, जंगल, जमीन हमारा है, पर्यावरण को बचाना है
    • अफीम तस्करी और पोस्ता खेती से गरीब जनता को दूर रहने की अपील
    • “चाहे कोई हमें नक्सली कहे या उग्रवादी, हम चाहते हैं आज़ादी”

    स्थानीय लोगों में दहशत

    पांडू प्रखंड कार्यालय की दीवार पर पोस्टर चिपका देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यह कार्यालय बाजार के पास होने के कारण आम लोगों की आवाजाही वाली जगह है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पांडू पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्टर किसने और कब चिपकाया।

    मनातू थाना क्षेत्र में हाल ही में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि संगठन एक बार फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है।

    Also Read :  पटना एयरपोर्ट पर युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

    Also Read :  बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक हटी

    Banned Organization extremism jharkhand Jharkhand crime labor rights Militant Group Militant Warning Naxal activity Naxal Poster palamu Palamu police Pandu Block police investigation Poster Campaign Poster Seizure Rural Panic Security Alert Tendu Leaf Dispute Tritiya Sammelan Prastuti Committee TSPC उग्रवाद उग्रवादी चेतावनी उग्रवादी संगठन ग्रामीण दहशत झारखंड क्राइम झारखंड समाचार तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी नक्सली गतिविधि नक्सली पोस्टर पलामू पलामू पुलिस पांडू प्रखंड पुलिस जांच पोस्टर जब्ती पोस्टर वार प्रतिबंधित संगठन बीड़ी पत्ता विवाद मजदूर अधिकार सुरक्षा अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉलेजों में प्राचार्य की नियुक्ति अब होगी लॉटरी से, प्रक्रिया होगी पारदर्शी
    Next Article लीक करता था ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी, हरियाणा से सामने आया जासूस…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.