Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»आप ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    देश

    आप ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा की खाली सीट के उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी और अब यह फैसला औपचारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।

    बता दें कि यह सीट सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा।

    राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं और एक जाने-माने उद्योगपति हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

    आप के पास पंजाब विधानसभा में बहुमत होने के चलते उनकी जीत तय मानी जा रही है। हालांकि पार्टी इसे सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि अपने विचार और मूल्यों का प्रतिनिधित्व मान रही है। पार्टी नेताओं ने राजिंदर गुप्ता को बधाई देते हुए भरोसा जताया है कि वे राज्यसभा में जनता की आवाज़ मजबूती से उठाएंगे।

    उपचुनाव का शेड्यूल

    • नोटिफिकेशन जारी होगा: 6 अक्टूबर
    • नामांकन की आखिरी तारीख: 13 अक्टूबर
    • नाम वापसी की आखिरी तारीख: 16 अक्टूबर
    • मतदान: 24 अक्टूबर, सुबह 9 से शाम 4 बजे
    • मतगणना और नतीजे: 24 अक्टूबर की शाम

     

     

    आप उम्मीदवार आप पार्टी समाचार आम आदमी की आवाज आम आदमी पार्टी उद्योगपति नेता चुनाव शेड्यूल ट्राइडेंट ग्रुप नामांकन प्रक्रिया पंजाब राजनीति पीएसी बैठक राजिंदर गुप्ता राज्यसभा उपचुनाव राज्यसभा सीट विधानसभा बहुमत संजीव अरोड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता गुरूडीह मुखिया सपना कुमारी रांची में मिली, बोकारो पुलिस ने खोज निकला
    Next Article ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौ’त, परिवार सदमे में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.