Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौ’त, परिवार सदमे में
    झारखंड

    ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौ’त, परिवार सदमे में

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read144
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ढाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती, पदमा रोड में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। ढाई साल के मासूम रौनक वीर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं। इतनी कम उम्र में बच्चे की हार्ट अटैक से मौत होने पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

    खेलते-खेलते अचानक बिगड़ी हालत

    रौनक वीर, परविंदर सिंह और निकिता कौर का बेटा था। परविंदर एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि उनके पिता राजेंद्र सिंह बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले रौनक की दादी की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी और अब रौनक की मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

    घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे रौनक ने अपनी मां के हाथों से रोटी खाई और अपनी बहनों, 10 साल की जसकिरत और 8 साल की प्रभकिरत, के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक कमरे में गया और पलंग पर लेट गया। मां निकिता उस वक्त घर के काम में व्यस्त थीं। जब वह रौनक को खाना खिलाने कमरे में गईं, तो देखा कि वह शांत पड़ा था। पहले लगा कि वह सो रहा है, लेकिन हिलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

    अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

    परिजनों ने तुरंत परिवार वालों को बुलाया और पिता परविंदर को सूचना दी, जो ऑफिस में थे। सभी रौनक को लेकर मर्सी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हार्ट फेल हो गया है। परिवार को यकीन नहीं हुआ, और वे उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया।

    अंतिम संस्कार आज

    रौनक का शव टीनप्लेट अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है। 5 अक्टूबर 2025 को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

    Also Read : आप ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

    Family in Shock Two-and-a-half-year-old boy dies of heart attack in Jamshedpur जमशेदपुर में ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत परिवार सदमे में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआप ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Next Article रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, फिर जो कुछ किया… जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.