Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कारगिल में शहीद हुए नवादा के लाल मनीष कुमार को राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    ट्रेंडिंग

    कारगिल में शहीद हुए नवादा के लाल मनीष कुमार को राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवादा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : कारगिल में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए नवादा जिले के पांडेय गंगौट गांव निवासी आर्मी मेडिकल कोर के जवान शहीद मनीष कुमार को आज यानी शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनका पार्थिव शरीर सुबह आठ बजे नवादा पुलिस लाइन लाया गया, जहां सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

    बॉडी को फूल-मालाओं से सजे वाहन पर रखकर शवयात्रा निकाली गई, जो सुबह 10 बजे पुलिस लाइन से रवाना हुई. जैसे ही शव वाहन 10:30 बजे के आसपास प्रजातंत्र चौक पहुंचा, वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने “जय हिन्द” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी. हजारों लोगों की भीड़ ने नम आंखों से अपने सपूत को विदाई दी.

    करीब 11 बजे शवयात्रा नवादा शहर से होते हुए शहीद के पैतृक गांव पांडेय गंगौट के लिए रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार से पहले उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई. पूरे गांव और जिले में शोक की लहर है, लेकिन साथ ही गर्व भी है कि मनीष कुमार जैसे वीर सपूत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए.

    शहीद मनीष की वीरगाथा

    आर्मी मेडिकल कोर में सेवारत मनीष कुमार एमएच कारगिल में तैनात थे. वे FMN मुख्यालय 8 माउंटेन डिवीजन, मुख्यालय 14 कोर, उत्तरी कमांड (जम्मू और कश्मीर) में कार्यरत थे. 14 मई 2025 की सुबह 07:15 बजे, ऑपरेशन रक्षक के तहत ड्यूटी के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की. बॉडी को पहले कारगिल से लेह भेजा गया, फिर वहां से 16 मई को दोपहर 12 बजे दिल्ली और फिर पटना होते हुए नवादा लाया गया.

    शहीद मनीष कुमार की यह कुर्बानी न केवल नवादा बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है. उनका बलिदान देश की रक्षा में किए गए सर्वोच्च बलिदानों में गिना जाएगा.

    Also Read : अंतिम संस्कार में गए तीन लोगों की मौ’त

    administrative officials Army Medical Corps Bharat Mata final farewell indian army Kargil military officials mortal remains Nawada Pandey Gangaut village Patriotism police line Shaheed Manish Kumar state honors tribute अंतिम विदाई आर्मी मेडिकल कोर कारगिल देशभक्ति नवादा पांडेय गंगौट गांव पार्थिव शरीर पुलिस लाइन प्रशासनिक अधिकारी भारत माता भारतीय सेना राजकीय सम्मान शहीद मनीष कुमार श्रद्धांजलि सैन्य अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हाईवे पर खनिज ढुलाई पर इतना लगेगा ट्रिप टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना
    Next Article झारखंड से बाहर होंगे बांग्लादेशी और रोहिंग्या, केंद्र सरकार ने भेजा पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.