Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब अपने शहर में करें नर्सिंग की पढ़ाई, 49 करोड़ में बन रहे दो कॉलेज
    जोहार ब्रेकिंग

    अब अपने शहर में करें नर्सिंग की पढ़ाई, 49 करोड़ में बन रहे दो कॉलेज

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है. उन्हें इसकी पढ़ाई करने के लिए अब दूसरे शहरों में जाना नहीं पड़ेगा. बल्कि अपने शहर में ही उन्हें नर्सिंग की पढ़ाई की सुविधा सरकार उपलब्ध करवा रही है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड के कोडरमा व वेस्ट सिंहभूम जिले में दो बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इतना ही नहीं, इन कॉलेज के भवन व हॉस्टल निर्माण पर 49 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति भी मिल गई है. वहीं, केंद्र सरकार की ओर से भी इसके लिए राशि मिलेगी.

    निर्माण शुरू करने के लिए 10 करोड़ आवंटित

    विभाग ने दोनों ही जिलों में कॉलेज-हॉस्टल भवन निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश देते हुए 10 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके. दोनों कॉलेजों के लिए 24-24 करोड़ रुपए विभाग ने स्वीकृत किए हैं. एक कॉलेज के लिए 24,51,10,400 रुपए की स्वीकृति मिली है. दोनों भवनों के निर्माण के लिए फिलहाल 5-5 करोड़ का आवंटन विभाग ने कर दिया है. बता दें कि इन दोनों कॉलेजों का निर्माण केंद्र सरकार की योजना के तहत किया जा रहा है. इसके लिए ही राज्य सरकार ने अपने मद से राशि का आवंटन किया है. वहीं, केंद्र से भी राशि मिलने के बाद काम में तेजी आ जाएगी.

    बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    नर्सिंग कॉलेज के खुल जाने से जहां स्टूडेंट्स को पढ़ाई का आप्शन मिलेगा. वहीं, हॉस्पिटलों में मरीजों की बेहतर ढंग से सेवा भी की जा सकेगी. चूंकि नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई के साथ उन्हें मरीजों की सेवा करने की भी ट्रेनिंग मिलेगी. इससे लोकल लेवल पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. वहीं, नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अपने शहर से दूर नहीं जाना होगा. यह टेक्निकल डिग्री मरीजों के हित में बेहतर साबित होगी.

    B.Sc Nursing College jharkhand latest update news Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Nursing College Koderma and West Singhbhum जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज नर्सिंग कॉलेज कोडरमा व वेस्ट सिंहभूम बीएससी नर्सिंग कॉलेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 लाख था ईनाम, पुलिस ने हार्डकोर नक्सली समेत 2 को किया गिरफ्तार
    Next Article 27 अक्टूबर से होगी हर बार मोदी, बार-बार मोदी अभियान की शुरुआत : डॉ उषा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.