Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अब खुले आसमान में घूमेगा कुख्यात गेंदा सिंह, सभी केस में बरी
    क्राइम

    अब खुले आसमान में घूमेगा कुख्यात गेंदा सिंह, सभी केस में बरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात गेंदा सिंह अब खुले आसमान में घूमेगा. कुख्यात गेंदा सिंह के खिलाफ दर्ज सभी मामलों में साक्ष्य के अभाव में वह  बरी हो गया हैं. रांची पुलिस कुख्यात गेंदा सिंह के खिलाफ किसी भी केस में साक्ष्य खोज नहीं पाई. सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से छूटने के बाद कुख्यात गेंदा सिंह कहां गया, इसके बारे में रांची पुलिस को कोई जानकारी नहीं हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो रांची पुलिस की टीम गेंदा सिंह के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. हालांकि, इस मामले में रांची के एक अधिकारी ने पूछने पर बताया कि अभी इस मामले में कोई जानकारी उनके पास नहीं हैं.

    गेंदा समेत कई पर लगा था सीसीए

    कुख्यात गेंदा सिंह समेत आधा दर्जन अपराधियों पर सीसीए लगाने का आदेश निकाला गया था. यह आदेश उपायुक्त के निर्देश पर निकाला गया था. सभी अपराधियों पर सीसीए लगाने का आदेश निर्गत करते हुए उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया था कि ये अपराधी किसी भी हाल में जेल से बाहर नहीं निकलेंगे. सभी अपराधियों पर हत्या, रंगदारी, जमीन कारोबारी और बिल्डरों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर हत्या या उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप था.

    दो हत्या कर अपराध की दुनिया में रखा कदम

    2015 में जमीन करोबारी राकेश राम के बॉडीगार्ड मनोहर झा और ड्राइवर राजेंद्र राम की हत्या के बाद गेंदा सिंह ने अपराध की दुनिया में कदम रखा. वह तुपुदाना ओपी अंतर्गत हटिया इलाके का रहने वाला हैं. वह अपने बड़े भाई लखन सिंह के साथ मिलकर पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था. हालांकि लखन सिंह के मारे जाने की सूचना अखबारों में भी छपी. लेकिन, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की हैं. वहीं भू-माफियाओं के बीच कुख्यात गेंदा का खौफ आज भी बरकरार हैं. कुख्यात गेंदा सिंह कई सालों से जेल में बंद था. लेकिन, सोमवार को जेल से बाहर निकला हैं.

     

     

    Acquitted All Cases Birsa Munda Central Jail Couldn't Find Evidence Ghumega Johar Live Lack of Evidence Notorious Genda Singh Open Skies Ranchi Police Registered कुख्यात गेंदा सिंह खुले आसमान खोज नहीं पाई घूमेगा जोहार लाइव दर्ज बरी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची पुलिस सभी केस साक्ष्य साक्ष्य के अभाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकई प्रखंडों में कीटों का प्रकोपः कीट विज्ञानी ने दी सलाह, नीम की खली के घोल का करें छिड़काव
    Next Article सुहागनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.