Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 2:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»कंगना का अब महात्मा गांधी पर निशाना, कहा- दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है
    मनोरंजन

    कंगना का अब महात्मा गांधी पर निशाना, कहा- दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब महात्मा गांधी को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है. रनौत ने पिछले हफ्ते कहा था कि 1947 में भारत को आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी. असली स्वतंत्रता 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई.

    रनौत ने इंस्ट्राग्राम पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर महात्मा गांधी को निशाना बनाया और कहा कि अपने नायकों को समझदारी से चुनो. अभिनेत्री ने एक अखबार की पुरानी कतरन साझा की है जिसकी सुर्खी है, गांधी, अन्य नेताजी को सौंपने के लिए सहमत हुए थे.

    खबर में दावा किया गया है कि गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना की एक ब्रिटिश न्यायाधीश के साथ सहमति बनी थी कि यदि बोस देश में प्रवेश करते हैं तो वे उन्हें सौंप देंगे. रनौत ने अखबार की कतरन के साथ लिखा है कि या तो आप गांधी के प्रशंसक हैं या नेताजी के समर्थक हैं. आप दोनों एक साथ नहीं हो सकते हैं. चुनो और फैसला करो.

    एक अन्य पोस्ट में रनौत ने दावा किया है कि जिन लोगों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी उन्हें ऐसे लोगों ने अपने आकाओं को सौंप दिया जिनके पास अपने उत्पीड़कों से लड़ने का साहस नहीं था या जिनका खून नहीं खौलता था बल्कि वे चालाक और सत्ता लोलुप थे.

    इसके बाद उन्होंने गांधी पर निशाना साधते हुए यहां तक दावा किया कि इस बात के सबूत हैं कि वह चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी दी जाए. 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने हमें सिखाया कि अगर कोई आपको थप्पड़ मारे तो एक और थप्पड़ के लिए दूसरा गाल आगे कर दो.

    इस तरह आपको आजादी मिलेगी. इस तरह से किसी को आजादी नहीं मिलती, ऐसे भीख मिल सकती है. अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें. अभिनेत्री ने कहा कि यह लोगों को अपने इतिहास और अपने नायकों बारे में जानने समय का है.

    उन्होंने कहा कि उन सभी को केवल अपनी स्मृति के एक खांचे में रखना और हर साल उन सभी को जन्मदिन की बधाई देना पर्याप्त नहीं है, यह न केवल मूर्खता है, बल्कि अत्यधिक गैर-जिम्मेदार और सतही है. रनौत को हाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से नवाजा था जिसके दो दिन बाद उन्होंने आजादी को लेकर बयान दे दिया.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: खगड़िया में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी
    Next Article वैशाली में पुलिस ने 13 लाख का गांजा किया बरामद, तस्कर मौके से फरार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    Latest Posts

    महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    May 16, 2026

    नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    May 16, 2026

    नाबालिग के गुनहगार को 20 साल की सजा, ₹45 हजार जुर्माना

    May 16, 2026

    10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा

    May 16, 2026

    गुमला सम्प्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोर 24 घंटे में बरामद

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.