Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब किसी महिला को ‘डार्लिंग’ कहना पड़ेगा भारी, जुर्माना के साथ जेल भी, जानें हाई कोर्ट का फैसला
    ट्रेंडिंग

    अब किसी महिला को ‘डार्लिंग’ कहना पड़ेगा भारी, जुर्माना के साथ जेल भी, जानें हाई कोर्ट का फैसला

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : अब किसी अनजान महिला को ‘डार्लिंग’ कहने पर जुर्माना के साथ जेल की सजा हो सकती है. एक मामले में सुनवाई करते हुए कतकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि अगर किसी शख्स ने किसी अनजान महिला को डार्लिंग कहा तो उसे यौन उत्पीड़न का गुनहगार माना जाएगा और भारतीय दंड संहिता की धारा 354A के तहत उसे जेल जाना पड़ सकता है. साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

    हाई कोर्ट की पोर्ट ब्लेयर पीठ की जज जस्टिस जय सेनगुप्ता ने कहा कि भले ही आरोपी ने शराब पी रखी हो या किसी भी स्थिति में हो, अगर उसने किसी अनजान महिला को ‘डार्लिंग’ कहा है तो उसे ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट’ का दोषी माना जाएगा.

    इसके साथ ही जस्टिस सेनगुप्ता ने अपीलकर्ता आरोपी जनक राम की सजा को बरकरार रखी, जिसने नशे की हालत में पकड़े जाने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी (शिकायतकर्ता) से कहा था, “क्या डार्लिंग चालान करने आई हो क्या?”

    बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस सेनगुप्ता ने धारा 354ए (एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) का उल्लेख करते हुए कहा कि आरोपी की महिला पुलिस अधिकारी पर की गई टिप्पणी यौन टिप्पणियों के दायरे में आती है और यह प्रावधान दोषी को सजा का हकदार बनाता है. उन्होंने कहा, “सड़क पर किसी अनजान महिला को, चाहे वह पुलिस कांस्टेबल ही क्यों ना हो किसी शख्स द्वारा डार्लिंग कहकर संबोधित नहीं किया जा सकता है.”

    जस्टिस सेनगुप्ता ने कहा कि कोई भी शख्स भले ही शराब के नशे में हो या ना हो वह किसी भी अनजान महिला को ‘डार्लिंग’ शब्द से संबोधित नहीं कर सकता है और अगर उसने ऐसा किया है तो स्पष्ट रूप से यह अपमानजनक है और उसके शब्द मूल रूप से एक यौन टिप्पणी है.” हालांकि, अदालत में आरोपी ने दावा किया था कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि वह टिप्पणी के वक्त नशे में था.

    इस पर हाई कोर्ट ने कहा, “अगर आरोपी ने यह शांत अवस्था में रहते हुए महिला अफसर पर टिप्पणी की है तो अपराध और गंभीर हो जाता है.” जस्टिस सेनगुप्ता ने कहा कि हमारा समाज इस बात की इजाजत नहीं देता कि आप किसी भी अनजान महिला को सड़क पर चलते हुए डार्लिंग कहें. बता दें कि सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में दोषी को पांच साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकता है.

    इसे भी पढ़ें: 11 मार्च को पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

     

    City News Current News Daily News High Court Johar Live Judgment Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फैसला मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हाई कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 मार्च को पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
    Next Article उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.