Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की खुली धमकी, वीडियो जारी कर बोला- इस बार नरसंहार होगा
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की खुली धमकी, वीडियो जारी कर बोला- इस बार नरसंहार होगा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हथियारों का प्रदर्शन किया और फहीम खान के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आता है कि “कोई कानून का हाथ इतना लंबा नहीं हुआ कि वह प्रिंस खान तक पहुंच जाए” और “इस बार नरसंहार होगा।”

    वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वीडियो में प्रिंस खान के साथ कई युवक हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में भय बढ़ गया है। धमकी में सीधे तौर पर फहीम खान के परिवार का नाम लिया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

    पुलिस और प्रशासन अलर्ट

    वीडियो वायरल होते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है। प्रिंस खान और उसके सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है। संबंधित इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    मालूम हो कि प्रिंस खान का आपराधिक इतिहास पुराना है। उस पर रंगदारी, हत्या की साजिश और हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पहले भी वह सोशल मीडिया के जरिए धमकियां देता रहा है, हालांकि पुलिस कार्रवाई से बचता रहा है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260116-WA0000.mp4

    लोगों में दहशत, कार्रवाई की मांग

    इस घटना के बाद आम लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का भय कायम रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और प्रिंस खान की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

    Also Read : शराब पीने के बाद झगड़े से परेशान बेटे और बेटी ने की थी पिता की ह’त्‍या, तीन गिरफ्तार

    Notorious gangster Prince Khan issued an open threat saying in a video that there will be a massacre this time. कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर रेड वीडियो जारी कर बोला- इस बार नरसंहार होगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमगध जोन में संगठन फिर से खड़ा करने की साजिश नाकाम, NIA ने फरार माओवादी चंदन को किया गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.