Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामनवमी से पहले पलामू पुलिस का कड़ा एक्शन, 3059 लोगों को जारी किया नोटिस
    झारखंड

    रामनवमी से पहले पलामू पुलिस का कड़ा एक्शन, 3059 लोगों को जारी किया नोटिस

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : रामनवमी को लेकर पलामू पुलिस इस बार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। जुलूस के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पलामू कमिश्नरी के तीनों जिलों में कुल 3059 लोगों को नोटिस जारी किया गया है, ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। 

    बीएनएसएस की धारा 126 के तहत नोटिस

    पलामू प्रमंडल के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ये नोटिस बीएनएसएस की धारा 126 के तहत जारी किए गए हैं, जिसे पहले धारा 107 के नाम से जाना जाता था। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो लातेहार में 621, गढ़वा में 968 और पलामू जिले में 1470 लोगों को नोटिस दिया गया है। वहीं पलामू जिले के भीतर भी अलग-अलग अनुमंडलों में कार्रवाई की गई है, जहां सदर में 1059, हुसैनाबाद में 249 और छतरपुर में 162 लोगों को नोटिस तामिल कराया गया है।

    शांति समिति की बैठक, हर स्तर पर तैयारी

    तीनों जिलों में शांति समिति की बैठकों का दौर पूरा कर लिया गया है। लातेहार में 12, पलामू में 25 और गढ़वा में 22 थानों पर बैठकें आयोजित की गईं। इसके अलावा डीआईजी और एसपी स्तर पर भी समीक्षा बैठक कर संवेदनशील इलाकों की पहचान की गई है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

    अतिरिक्त फोर्स तैनात, छुट्टियां रद्द

    त्योहार को देखते हुए मुख्यालय से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पलामू में 250, गढ़वा में 200 और लातेहार में 200 होमगार्ड भेजे गए हैं। इसके साथ ही आईआरबी और इको फोर्स को भी तैनात किया गया है। रामनवमी के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

    कंट्रोल रूम और निगरानी व्यवस्था सख्त

    तीनों जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। हर थाना से हर दो घंटे में रिपोर्ट ली जाएगी। मॉक ड्रिल भी लगातार कराई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

    डीजे और जुलूस को लेकर सख्त नियम

    रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने को लेकर भी प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं। भड़काऊ या अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

    दमकल और दंगा नियंत्रण की भी तैयारी

    किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। सभी फायर ब्रिगेड गाड़ियों को तैयार रखा गया है। इसके अलावा एंटी राइट वाहन, रबर बुलेट और टियर गैस जैसे उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

    अवैध शराब पर भी चला अभियान

    रामनवमी से पहले अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। सिर्फ पलामू जिले में ही 6525 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया है और 309 लीटर शराब जब्त की गई है।

    प्रशासन का साफ संदेश – त्योहार शांतिपूर्ण हो

    प्रशासन का साफ कहना है कि रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Also Read : कोडरमा घाटी हादसे में इंसानियत शर्मसार, घायलों की मदद के जगह दाल लूटने की होड़

    BNSS Section 126 notice festival security India illegal liquor crackdown Jharkhand Law and Order Latehar Garhwa Palamu Latest news Palamu police action peace committee meeting Police Alert Jharkhand Ram Navami security Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा घाटी हादसे में इंसानियत शर्मसार, घायलों की मदद के जगह दाल लूटने की होड़
    Next Article रांची के 2000 स्कूलों में आज ‘शिक्षा का महाउत्सव’ – 2 लाख बच्चे दिखाएंगे हुनर, जीरो ड्रॉपआउट पर जोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026
    Latest Posts

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.