Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 10:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आदिवासी समाज में स्वीकार नहीं एक गोत्र में शादी, ग्रामीणों ने किया सामाजिक बहिष्कार
    झारखंड

    आदिवासी समाज में स्वीकार नहीं एक गोत्र में शादी, ग्रामीणों ने किया सामाजिक बहिष्कार

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। चर्च और समाज ने शादी की इजाजत नहीं दी, तो लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा जोड़ा। इसके बावजूद ग्रामीणों को स्वीकार नहीं होने पर बहिष्कार करते हुए फरमान सुना दिया। यह मामला खूंटी जिला तोरपा प्रखंड की तपकरा पंचायत के बेहराटोली गांव की है।

    यहाँ रहने वाले जयमसीह गुड़िया और अर्चना गुड़िया पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इनका छह माह का बच्चा भी है। दोनों के परिवार वालों को इससे कोई आपत्ति नहीं है, परंतु समाज इसे स्वीकार नहीं कर रहा है।

    जिले के तोरपा प्रखंड की तपकरा पंचायत के बेहराटोली गांव में बैठक कर समाज ने इन्हें सामाजिक बहिष्कार की सजा सुनाई है। वहीं दोनों के परिजनों का भी सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है।

    गांव के लोग न इनसे बातचीत करते हैं और न इन्हें किसी सामाजिक कार्यक्रम में बुलाते हैं। इनके खेत खलिहान में काम करने नहीं जाते हैं। समाज की ओर से दोनों को अलग होने की चेतावनी दी जा रही है। इधर मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिलते ही तपकरा थाना प्रभारी विक्की ठाकुर शनिवार की शाम जयमसीह गुड़िया को थाना बुलाकर मामले की जानकारी ली।

    प्रेमी जोड़ा मानसिक रूप से है परेशान
    गेंदटोली निवासी जयमसीह गुड़िया और अर्चना गुड़िया ने कहा कि जून 2020 से दोनों साथ रह रहे हैं। चर्च और समाज में शादी की इजाजत नहीं मिलने के कारण दोनों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों के परिवार वाले शादी से खुश हैं।

    समाज उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा है। तीन-चार बार बैठक में बुलाकर उन्हें अलग होने के लिए दबाव डाला जा रहा है। हम लोगों के परिजनों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। अर्चना गुड़िया ने कहा कि हम अलग नहीं हो सकते हैं। समाज का ताना सुन-सुनकर कभी मन में विचार आता है कि आत्महत्या कर लें लेकिन बच्चे और पति के मोह के कारण ऐसा नहीं कर पाती हूं।

    एक गोत्र में शादी की परंपरा नहीं है
    गांव के मुंडा नवीन ने कहा कि आदिवासी समाज में एक गोत्र में शादी करने की परंपरा नहीं है, समाज इसे स्वीकार नहीं करता है। गांव में बैठक कर दोनों को अलग हो जाने के लिए समझाया गया, परंतु नहीं माने। इसके बाद सर्वसम्मति से सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। यदि दोनों अलग हो जाते हैं तो सामाजिक बहिष्कार की सजा समाप्त कर दी जाएगी। दोनों को कभी प्रताड़ित नहीं किया गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल
    Next Article झारखंड में आज सम्पूर्ण लॉकडाउन, गाँवों में दिख रहा है असर, दवा दुकान छोड़ सभी दुकाने बंद

    Related Posts

    जामताड़ा

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026
    Latest Posts

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    1994 बैच के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पर प्रिंस खान का गंभीर आरोप, 10 लाख में पासपोर्ट सत्यापन करवाया था थाना से

    May 12, 2026

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.