Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं हुआ निलंबन, कर्मचारियों का विरोध तेज
    झारखंड

    हजारीबाग में कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं हुआ निलंबन, कर्मचारियों का विरोध तेज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड का हजारीबाग जिला इन दिनों लगातार चर्चा में है। कभी कोषागार वेतन घोटाला तो कभी बरही बैंक डकैती-जिले में एक के बाद एक मामलों ने सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक नया मामला भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई से जुड़ गया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को 9 अप्रैल 2026 को Anti-Corruption Bureau (ACB) ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हजारीबाग जेपी कारा भेज दिया गया, जहां वे अब भी बंद हैं।

    हैरानी की बात ये है कि करीब एक महीने बीतने के बाद भी विभागीय स्तर पर उनका निलंबन नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर विभाग और कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    दो-दो जगह की जिम्मेदारी, वेतन पूरी तरह ठप

    राहुल कुमार मालतो जलपथ प्रमंडल संख्या-2 हजारीबाग के साथ-साथ बरही प्रमंडल के भी प्रभारी कार्यपालक अभियंता थे। ऐसे में दोनों जगहों के 80 से अधिक कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। नियम के मुताबिक कार्यपालक अभियंता ही डीडीओ (निकासी एवं व्यय पदाधिकारी) होते हैं, जो वेतन जारी करते हैं। लेकिन उनके जेल में होने और निलंबन नहीं होने की वजह से पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी है।

    1.75 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी

    ACB ने उन्हें 1.75 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई बरही में एक निर्माण योजना से जुड़े मामले में की गई थी, जहां रिश्वत की शिकायत के बाद जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा गया। इस मामले में एक सहायक अभियंता की भी संलिप्तता सामने आई है।झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के प्रदेश संरक्षक सतीश कुमार सिंहा ने विभाग से तुरंत वेतन भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि जब अधिकारी जेल में हैं, तो उन्हें तत्काल निलंबित कर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में हैं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इस पूरे मामले में मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में विभाग का आधिकारिक पक्ष अब तक सामने नहीं आ पाया है।

    Also Read : झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

    ACB Jharkhand Anti-Corruption Bureau Barhi Jharkhand Breaking News India bribery case corruption case employee protest government employee Hazaribagh Hazaribagh jail Jharkhand news Rahul Kumar Malto Salary Issue water resources department
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेडमा ओवरब्रिज पर रेलिंग से टकराई बाइक, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौ’त
    Next Article कस्टोडियल डेथ पर राहत, परिवारों को मिलेगा 10 लाख रुपये का सहारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Latest Posts

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.