Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेडमा ओवरब्रिज पर रेलिंग से टकराई बाइक, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    रेडमा ओवरब्रिज पर रेलिंग से टकराई बाइक, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने की है।

    शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से लेस्लीगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेडमा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अचानक रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू

    पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    परिजनों में मचा कोहराम

    हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

    Also Read : गढ़वा के एमजीसीपीएल कैंप में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

    Motorcycle Crashes into Railing on Redma Overbridge; Two Youths Returning from Wedding Ceremony Die रेडमा ओवरब्रिज पर रेलिंग से टकराई बाइक शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
    Next Article हजारीबाग में कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं हुआ निलंबन, कर्मचारियों का विरोध तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Latest Posts

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.