Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव
    झारखंड

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाने को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि किसी भी योग्य लाभुक को योजना से वंचित न किया जाए। साथ ही मृत लाभुकों को प्राथमिकता के साथ सूची से हटाकर नये पात्र लाभुकों को जोड़ा जाए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि लाभुकों के केवाईसी पूर्ण हों और डाटा में कोई त्रुटि न रहे। यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसका परीक्षण कर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हर माह भौतिक निरीक्षण करने और रिकार्ड व बुक-कीपिंग को अपडेट रखने का भी निर्देश दिया।

    उन्होंने निर्धन परिवारों के बीच साल में दो बार धोती और साड़ी वितरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके लिए उड़नदस्ता टीम बनाकर वितरण की जांच करने और यह देखने को कहा गया कि किसी स्तर पर अनियमितता न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लाभुकों को योजनाओं की मूलभूत जानकारी अवश्य हो। इसके लिए होर्डिंग, फ्लैक्स और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों का स्थानीय भाषा में उपयोग किया जाए ताकि लोगों को यह स्पष्ट हो कि उन्हें क्या, कब, कहां और कितना मिलना है।

    बैठक में पाया गया कि मामूली कमियों के कारण कई गोदाम उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं। इस पर मुख्य सचिव ने उपायुक्तों से कहा कि वे पहल कर 20 सितंबर तक सभी गोदामों को कार्यशील बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए गोदामों का रख-रखाव, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था और भुगतान की त्वरित प्रक्रिया पर अभी से काम शुरू किया जाए। सहकारिता विभाग के गोदामों का आकलन कर उनका उपयोग करने और स्वीकृत नये गोदामों के निर्माण में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।

    मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्यान्न वितरण समय पर उठाव पर निर्भर करता है, इसलिए उठाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जाए। इस पर निगरानी के लिए सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है।

    बैठक में खाद्य सचिव उमाशंकर सिंह और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जबकि राज्य के सभी उपायुक्त ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

    Alka Tiwari Central Command Center Deputy Commissioners Dhoti Sari Distribution food supply governance jharkhand Paddy Procurement public distribution system ranchi review meeting Warehouses welfare schemes
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…
    Next Article राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    Latest Posts

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.