Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजधर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के राजधर रेलवे साइडिंग के पास सोमवार दोपहर अपराधियों ने एक हाईवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में तहलका मच गया। हालांकि, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इधर, इस गोलीबारी की जिम्मेदारी अमन साहू गैंग के आजाद सरकार उर्फ कमांडर ने ली है। इसको लेकर आजाद सरकार के नाम पर बने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज शेयर किया गया है। पोस्ट में साफ लिखा गया है कि यह कार्रवाई #AMAN_SAHU_GANG के इशारे पर कराई गई है। कमांडर के नाम का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

    बिपिन मिश्रा, अब्दुल्ला, मुन्ना सहित कई लोगों को चेतावनी

    वायरल पोस्ट में सीधे तौर पर खलारी सीमेंट साइडिंग-रुंगटा कंपनी, पिपरवार-खलारी क्षेत्र में सक्रिय ठेकेदार बिपिन मिश्रा (PNM कंपनी), अब्दुल्ला, मुन्ना समेत कई लोगों को जिम्मेदार बताया गया है। गैंग ने सभी कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों को अंतिम चेतावनी दी है। संदेश में साफ लिखा गया है कि यह गोलीबारी केवल “कान खोलने के लिए” की गई थी। अगली बार चाहे वह कंपनी का कर्मचारी हो, ट्रक-हाईवा ड्राइवर हो या मुंशी—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    “बॉस अमन साहू” के पास भेजने की धमकी

    गैंग ने अपने संदेश में अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए चेतावनी दी है कि अगली बार ऐसी घटना में न केवल वाहनों पर फायरिंग होगी, बल्कि संबंधित लोगों और उनके परिवार वालों को भी जान से मार दिया जाएगा। यहां तक कि “बॉस अमन साहू” के पास भेजने की धमकी दी गई है।

    फायरिंग के बाद दहशत का माहौल

    फायरिंग की सूचना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। खलारी और पिपरवार पुलिस ने संयुक्त रूप से छानबीन शुरू कर दी है। टंडवा SDPO प्रभात रंजन बरवार खुद स्पॉट पर पहुंचे और जांच में जुट गये। घटना के बाद से खलारी, पिपरवार, बचरा, डकरा, रायखलारी समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में खौफ का माहौल है। यहां सक्रिय कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गैंगस्टर तंत्र को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही इसमें शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा।

    Also Read : PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    Azad government took responsibility of Rajdhar railway siding firing wrote in the post- this is just to open the eardrum पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 19 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.