Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीतीश कुमार को मिले नोबेल पुरस्कार, राज्यसभा सांसद ने वजह भी बताई
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कुमार को मिले नोबेल पुरस्कार, राज्यसभा सांसद ने वजह भी बताई

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठी है. यह मांग जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने समस्तीपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की. संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जिसके कारण उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए.

    बिहार की सूरत बदल दी

    संजय झा ने नीतीश कुमार की योजनाओं और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार की सूरत बदल दी है. खासकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में. उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देने जैसे फैसले लिये, जिसने उन्हें ताकतवर बना दिया. ऐसे कार्यों के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए.” झा ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति नोबेल पुरस्कार पाने के योग्य है, तो वह नीतीश कुमार हैं.

    फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

    संजय झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें. उन्होंने कहा, “बिहार में डबल इंजन की सरकार है और कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए. विपक्ष इस समय कमजोर है, और हमने उपचुनावों में क्लीन स्वीप किया है.”

    बिहार के लिए जदयू का संघर्ष

    जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बिहार का विकास एक लंबी यात्रा का हिस्सा है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “2005 में नीतीश कुमार को जिस बिहार की जिम्मेदारी दी गई थी, आज वह बिहार पूरी तरह से बदल चुका है. केंद्र सरकार के बजट में बिहार के बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया, लेकिन नीतीश कुमार ने जिस तरह से राज्य में विकास कार्य किए हैं, वह अन्य राज्यों के लिए आदर्श है.”

    Also Read: झारखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, मंत्रियों के नामों पर आलाकमान की लगेगी मुहर

    2025 Assembly Elections 2025 विधानसभा चुनाव Bihar Bihar Development Bihar flood By-Election central government Chief Minister Development Work double engine government Face of Bihar Jdu JDU Struggle Nitish kumar Nobel Prize Opposition Party Workers Conference Rajya Sabha MP reservation Samastipur Sanjay Jha women empowerment आरक्षण उपचुनाव केंद्र सरकार जदयू जदयू संघर्ष डबल इंजन सरकार नीतीश कुमार नोबेल पुरस्कार पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन बिहार बिहार की सूरत बिहार बाढ़ बिहार विकास महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद विकास कार्य विपक्ष संजय झा समस्तीपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, मंत्रियों के नामों पर आलाकमान की लगेगी मुहर
    Next Article गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव, अब इन्हें भी मिलेगा लाभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.