Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके और मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं : प्रशांत किशोर
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके और मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं : प्रशांत किशोर

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kishanganj : बिहार में ईद का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस्लाम में आस्था रखने वाले लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में शांति, सद्भाव, और एकता की दुआ मांगी. इसी बीच, किशनगंज में आयोजित ईद मिलन समारोह में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने राजनीतिक मोर्चे पर भी बयान दिए और बिहार की सरकार पर तीखा हमला बोला.

    ईद मिलन समारोह में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब महज एक ‘मुखौटा’ बनकर रह गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार अब नीतीश कुमार के बजाय अमित शाह और कुछ अधिकारी चला रहे हैं. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके हुए और मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. खुद सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं. उनका कहना है कि भाजपा ने उन्हें मजबूरी में राज्य के 13 करोड़ लोगों पर बैठा रखा है.

    प्रशांत किशोर ने वक्फ बिल पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस बिल को बिना प्रभावित समुदाय को विश्वास में लिए पारित किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वक्फ बिल पारित होता है, तो इसके लिए जिम्मेदार जदयू के सांसद होंगे, खासकर अगर वे वक्फ के खिलाफ वोट करते हैं.

    इसके अलावा, किशोर ने कहा कि अगर जदयू के सांसद वक्फ बिल के खिलाफ वोट नहीं करते हैं, तो यह खुद को गांधी और लोहिया का अनुयायी बताने के खिलाफ होगा और मुस्लिम समाज इसे माफ नहीं करेगा. ईद मिलन समारोह के बाद प्रशांत किशोर ने मदरसा अमजदिया ईदगाह में चादरपोशी की और वहां पर शांति, सद्भाव और लोगों की खुशहाली के लिए दुआ की.

    Also Read : 16 साल बाद जेल से छूटे व्यक्ति की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Amit shah Bihar bihar government Celebration Chadarposhi Eid Gandhi Harmony Jan Suraj Jdu Joy Kishanganj Lohia Madrasa Amjadiya Muslim community Nitish kumar peace Politics Prashant Kishor Social Unity Waqf Bill अमित शाह ईद उल्लास किशनगंज गांधी चादरपोशी जदयू जन सुराज नीतीश कुमार प्रशांत किशोर बिहार बिहार सरकार मदरसा अमजदिया मुस्लिम समाज राजनीति लोहिया वक्फ बिल शांति सद्भाव समाजिक एकता हर्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी और 5 साल के बेटे को उतारा मौ’त के घाट
    Next Article रांची के ग्रामीण क्षेत्र के तमाम ईदगाहों का SP ने लिया जाएजा

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.