Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 8:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नीतीश सरकार का बड़ा कदम, हर परिवार की एक महिला को मिलेगा रोजगार
    बिहार

    नीतीश सरकार का बड़ा कदम, हर परिवार की एक महिला को मिलेगा रोजगार

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 में सत्ता संभालने के बाद से ही उनकी सरकार ने महिलाओं की स्थिति सुधारने को प्राथमिकता दी है। इसके तहत शिक्षा, नौकरियों, सुरक्षा और वित्तीय मदद जैसे कई क्षेत्रों में योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब उसी कड़ी में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की जा रही है, जिसे हाल ही में कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

    हमलोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 29, 2025

    इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक तौर पर 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना की औपचारिक शुरुआत सितंबर 2025 से होगी।

    यही नहीं, अगर महिला लाभार्थी रोजगार को छह महीने तक जारी रखती हैं, तो उन्हें आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सरकार की योजना है कि गांवों से लेकर शहरों तक हाट-बाजार विकसित किए जाएं, ताकि महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री कर सकें।

    इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग करेगा, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग की भी सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री का मानना है कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी ही, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। इससे लोगों का पलायन भी रुकेगा और राज्य का आर्थिक विकास होगा।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक़, आज बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। इस योजना से उन्हें और मजबूती मिलेगी और वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

     

    आत्मनिर्भर महिला एक्स अकाउंट घोषणा ग्रामीण विकास विभाग नगर विकास विभाग नीतीश कुमार बिहार बिहार कैबिनेट बिहार महिला विकास बिहार सरकार की योजना महिला उद्यमिता महिला सशक्ति योजना महिला सशक्तिकरण महिलाओं के बैंक खाते महिलाओं के लिए रोजगार महिलाओं को आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना मुख्यमंत्री योजना राज्य सरकार योजना रोजगार योजना बिहार हाट बाजार योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री हफीजुल हसन गुरुग्राम रेफर, एयर एंबुलेंस से हुए रवाना
    Next Article राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM की स्वर्गीय माता पर कथित टिप्पणी पर बवाल, CM ने की निंदा

    Related Posts

    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली में नीतीश कुमार की एंट्री: नया बंगला, Z+ सुरक्षा तैयार

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार के CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    फुल एक्शन मोड में CM सम्राट चौधरी, जनता की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

    April 17, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    धनबाद में माफियाओं को CISF की तीखी चोट, 30 टन कोयला किया जब्त

    April 17, 2026

    ‘ऑपरेशन कोटिनिर’ से फतह हुआ खपिया जंगल, 15 लाख के इनामी और महिला सहित 4 नक्सलियों का खात्मा

    April 17, 2026

    पांडेय गिरोह का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुल साइट से मांगी थी रंगदारी

    April 17, 2026

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.