Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नीतीश सरकार ने दी 1.11 करोड़ पेंशनधारकों को बड़ी सौगात, रकम बढ़ाई और शुरू की मुफ्त इलाज की सुविधा
    बिहार

    नीतीश सरकार ने दी 1.11 करोड़ पेंशनधारकों को बड़ी सौगात, रकम बढ़ाई और शुरू की मुफ्त इलाज की सुविधा

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने राज्य के 1.11 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। आज यानी शुक्रवार को CM डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस बार पहली बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई मासिक पेंशन राशि 1100 रुपये प्राप्त होगी, जो पहले 400 रुपये प्रति माह थी। इस फैसले से विशेष रूप से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।

    CM ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर अपने पोस्ट में कहा, “राज्य सरकार की प्राथमिकता हमेशा से रही है कि समाज के हर वर्ग को उनका हक और सम्मान मिले। यह पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। आज का दिन बिहार की एक बड़ी आबादी के लिए खुशी का दिन है।”

    राज्य में समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है।

    कल का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है और कल राज्य…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) July 10, 2025

    आयुष्मान कार्ड के साथ मुफ्त इलाज की सुविधा

    इस अवसर पर CM ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी पेंशनधारकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाए। इससे पेंशनधारकों को मुफ्त इलाज, अस्पताल में भर्ती, दवाएं और चिकित्सा जांच की सुविधा मिलेगी। यह कदम जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाने में कारगर साबित होगा।

    सामाजिक न्याय और कल्याण की दिशा में मील का पत्थर

    बिहार सरकार की यह पहल सामाजिक न्याय, आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सुरक्षा को एक साथ जोड़कर समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त करने की दिशा में एक मिसाल बन रही है। बढ़ी हुई पेंशन और आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का प्रावधान बिहार सरकार के सुनियोजित सामाजिक कल्याण मॉडल को दर्शाता है।

    Also Read : श्रावण मास की पवित्र शुरुआत, देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    increased pension and free treatment facility Nitish government gave a big gift to 1.11 crore pensioners नीतीश सरकार ने दी 1.11 करोड़ पेंशनधारकों को बड़ी सौगात बढ़ी पेंशन और मुफ्त इलाज की सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावण मास की पवित्र शुरुआत, देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article एम्स के पांचवीं मंजिल से गिरा MBBS छात्र, हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.