Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»माओवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में NIA का बड़ा खुलासा, दानापुर से गोला-बारूद और हथियार की होती थी सप्लाई
    झारखंड

    माओवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में NIA का बड़ा खुलासा, दानापुर से गोला-बारूद और हथियार की होती थी सप्लाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: माओवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा खुलासा किया है। NIA की जांच में यह बात सामने आई है कि बिहार के दानापुर से झारखंड के माओवादी कमांडरों को गोला-बारूद और हथियारों की सप्लाई होती थी। जहानाबाद का परशुराम सिंह उर्फ नंदलाल भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर अरविंदजी (अब मृतक) से जुड़ा था। वह नक्सल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई करता था। परशुराम सिंह दानापुर के अपने गैराज से हथियार सप्लाई का काम कर रहा था।

    NIA ने 5 आरोपियों के खिलाफ दायर किया चार्जशीट
    NIA ने जहानाबाद आर्म्स रिकवरी केस में पांच आरोपियों के ऊपर पटना कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है। जिनमें परशुराम सिंह ऊर्फ नंदलाल, संजय सिंह, प्रेम राज राकेश कुमार और मोहम्मद बदरुद्दीन शामिल है। NIA की रांची ब्रांच इस पूरे केस की जांच कर रही है। रांची ब्रांच के DSP सुबोध शर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है।

    जून में NIA को ट्रांसफर हुआ था केस
    17 जून को NIA ने FIR नंबर RC-11/21 को केस दर्ज किया था। इसके बाद अपनी जांच शुरू की थी। यह पूरा मामला जहानाबाद जिले के करौना थाना के केस नंबर 246/21 से जुड़ा है। सबसे पहले बिहार STF की टीम ने अपने इनपुट पर इसी साल 30 मार्च को जहानाबाद के बिस्तौल इलाके में छापेमारी की थी। वो जगह परशुराम सिंह का घर था।

    डेटोनेटर से लेकर रॉकेट लांचर हुए थे बरामद
    STF ने 605 पीस डेटोनेटर, 315 बोर का एक राइफल, 7 मैगजीन, 6 राइफल बोल्ट, 2 वायरलेस सेट, 25 राउंड गोली, 3 पीस पुलिस-कमांडो यूनिफॉर्म, 1 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, IED बनाने के लिए मेटैलिक बॉडी, 20 पीस राइफल सीलींग, ग्रेनेड बनाने के लिए 279 डेटोनेटर कैप, सेफ्टी फ्यूज, डायनेमो, ग्रेनेड बनाने के लिए 685 पीस सेफ्टी कैच, 62 पीस प्रिक्यूशन कैप, स्राइक पीन 2 पीस, 786 पीस रबड़ वॉशर, 28 पीस हैंड ग्रेनेड पार्ट, 5 पीस अधूरा हैंड ग्रेनेड, 3 पीस ग्रेनेड लाउंचिंग बेस, एक ड्रील मशीन और नक्सली लिट्रेचर को बरामद किया था।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटक बरामद, बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे उग्रवादी
    Next Article रांची में शहीद निर्मल महतो की जयंती: सीएम हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबु सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.