Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पंजाब में आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान समेत पांच जगहों पर NIA की रेड
    क्राइम

    पंजाब में आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान समेत पांच जगहों पर NIA की रेड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बठिंडा :  पंजाब में एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी करने की खबर है. जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान के घर समेत जिले में पांच जगहों पर रेड की है. करीब दो से तीन घंटे तक चली गई रेड के दौरान एनआईए की टीम ने उक्त लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त कर अपने साथ ले गए और उन्हें पांच मार्च को एनआईए के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है.

    मिली जानकारी अनुसार एनआईए की टीम ने मंगलवार को संगत मंडी के गांव डूमवाली थाना संगत जिला बठिंडा के आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ नीटा के घर पर एनआईए ने रेड की. यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली. हालांकि, एनआईए की टीम को नीटा के घर से कुछ नहीं मिला है, लेकिन टीम कुछ कागजात अपने साथ लेकर गई है.

    इसके बाद एनआईए की टीम ने संगत मंडी के गांव पथराला थाना संगत जिला बठिंडा निवासी सोनू कुमार के घर पर रेड की. एनआईए की टीम ने पथराला गांव के सोनू शर्मा के घर पर भी छापेमारी की. उन्हें 5 मार्च को दिल्ली बुलाया गया है. सोनू शर्मा का कहना है कि वह छोटा किसान है. उन्हें नहीं पता कि एनआईए ने उनके घर पर रेड क्यो की है. एनआईए की टीम ने घर में मौजूद लोगों और महिलाओं से पूछा कि उनका बेटा किसान आंदोलन में जा रहा है. तो हमने कहा कि जा रहा है,चूकिं मध्यमवर्गीय किसान हैं और हम भी किसानों की मांगों के लिए जा रहा हैं और हम किसान आंदोलन में जाते रहेंगे, लेकिन उन्होंने और कुछ नहीं कहा और 5 मार्च को एनआईए के आफिस आने के आदेश दिए गए.

    इसी तरह तीसरी रेड इकबाल सिंह निवासी फरीद नगर मंडी रामपुरा थाना सिटी रामपुरा जिला के निवास पर हुई. करीब दो घंटे तक चली इस रेड के दौरान टीम द्वारा घर की तलाशी ली गई. हालांकि का एनआईए की टीम द्वारा रेड संबंधी मीडिया को कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया गया. टीम के अधिकारी जाते समय परिवार को इकबाल सिंह के नाम एक नोटिस दे गए जिसमें एक अपराधिक मामले की जांच हेतु 5 मार्च को दिल्ली स्थित एनआईए के हैडक्वार्टर में पहुंचने के आदेश दिए गए. उधर परिवारवालों ने कहा कि टीम ने उन्हें बताया कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में उनके पिता से पूछताछ की जानी है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में टीम द्वारा और कोई भी जानकारी नहीं दी गई.

    वहीं चौथी रेड शेर बलवंत सिंह निवासी गांव बालियांवाली थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर रेड की, जबकि पांचवीं रेड जग्गी खान निवासी गांव कोटरा कोरा थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर छापेमारी की. करीब तीन घंटे तक चली इस रेड के बाद एनआईए की टीम जग्गी खान के भाई सोनी खान को अपने साथ लेकर चली गई.

    Aap Block Pradhan Country johar live news ludhiana Nia Punjab Raid आप एनआईए छापामारी जोहार लाइव न्यूज़ देश पंजाब ब्लॉक प्रधान रेड लुधियाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, आदेश जारी
    Next Article ‘बिग बॉस’ फेम आयशा खान की चमकीं किस्मत, इस फिल्म का बनीं हिस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.