Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रक्तदान अभियान की बैठक रद्द होने पर भड़के एनजीओ संचालक, सिविल सर्जन पर लगाया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    रक्तदान अभियान की बैठक रद्द होने पर भड़के एनजीओ संचालक, सिविल सर्जन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को रक्तदान अभियान को लेकर बुलाई गई एनजीओ संचालकों की बैठक अचानक रद्द कर दी गई। इससे नाराज एनजीओ प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

    जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सभी एनजीओ संचालकों को सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया गया था। इस बैठक का उद्देश्य जिले में रक्तदान शिविरों के संचालन में सुधार और जनजागरूकता को बढ़ाने पर चर्चा करना था। हालांकि, तय समय बीत जाने के बाद भी सिविल सर्जन बैठक में नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई सूचना नहीं मिली, तो सभी प्रतिनिधि निराश होकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

    “हमें बुलाकर इंतजार कराना दुर्भाग्यपूर्ण” :  एनजीओ संचालक

    मधुमिता एडुमेट फाउंडेशन के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने कहा, “हमें बुलाकर इंतजार कराना और खुद बैठक में शामिल न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दर्शाता है कि अधिकारी रक्तदान जैसे संवेदनशील विषय को गंभीरता से नहीं लेते।” उन्होंने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है कि मरीजों को रिप्लेसमेंट-फ्री ब्लड उपलब्ध कराया जाए, लेकिन इसके लिए कोई ठोस योजना अब तक नहीं बनी है।

    “हम सालभर रक्तदान शिविर करते हैं, फिर भी सम्मान नहीं”

    निरसा की ‘मुस्कान एक प्रयास’ संस्था की संस्थापक ललिता चौहान ने कहा, “हम सालभर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं, फिर भी हमारा सम्मान नहीं किया जाता। सिविल सर्जन के इस रवैये से समाजसेवियों को काफी ठेस पहुंची है।”

    धनबाद थैलीसीमिया सोसाइटी के संस्थापक अंकित राजगेडिया ने सुझाव दिया कि सरकार को अपने संस्थानों में नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।

    गौरतलब है कि यह बैठक हाल ही में चाईबासा में एक थैलीसीमिया मरीज को गलत रक्त चढ़ने से हुई मौत के बाद झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर बुलाई गई थी। अदालत ने राज्य के सभी जिलों में रक्तदान शिविरों को सुव्यवस्थित करने और एनजीओ के साथ समन्वय बढ़ाने के आदेश दिए थे।

    इस पूरे विवाद पर सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने कहा, “मीटिंग मैंने नहीं बुलाई थी। यह रेडक्रॉस के चेयरमैन की ओर से बुलाई गई थी। इस तरह के आरोप लगना नई बात नहीं है।”

     

    एनजीओ झारखंड हाई कोर्ट थैलीसीमिया धनबाद ब्लड डोनेशन रक्तदान अभियान रेड क्रॉस विरोध प्रदर्शन सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअशोक गहलोत का NDA पर हमला, कहा- मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा, भगवान भरोसे चल रहा बिहार
    Next Article BPSC 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की फाइनल ANSWER KEY OUT, जल्द आएगा RESULT

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.