Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»नवविवाहिता का श’व कुएं से बरामद, ससुराल वाले फरार
    क्राइम

    नवविवाहिता का श’व कुएं से बरामद, ससुराल वाले फरार

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवविवाहिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग में गुरुवार को एक नवविवाहिता की डेड बॉडी कुएं से बरामद की गई है। मृतका की शिनाख्त सरिता कुमारी के तौर पर की गई, जिसकी शादी 15 महीने पहले हुई थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना ईचाक थाना क्षेत्र के फुरका गांव से सामने आया है।

    दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप

    मृतका के परिजनों का कहना है कि सरिता को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने के कारण लगातार परेशान किया जा रहा था। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते थे और कई बार पंचायत के जरिए दोनों परिवारों के बीच समझौता भी कराया गया, लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका। परिजनों ने दावा किया कि बुधवार रात सरिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया।

    ससुराल पक्ष फरार

    सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद सरिता का पति पवन यादव और उसका पूरा ससुराल परिवार घर से फरार है। मायके वालों ने पवन यादव, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए ईचाक थाने में शिकायत दर्ज की है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    ईचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा, जो जांच की दिशा तय करने में मदद करेगा।

    ग्रामीणों में आक्रोश

    इस घटना से गांव में गुस्सा है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच का भरोसा दिलाया है।

    Also Read : झारखंड में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF और प्रशासन अलर्ट

    Crime news Dead body of newly married woman recovered from well in Hazaribagh Hazaribagh crime news in-laws accused of murder Newly married woman's body recovered from a well क्राइम न्यूज नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद ससुराल वालों पर हत्या का आरोप हजारीबाग क्राइम न्यूज हजारीबाग में नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF और प्रशासन अलर्ट
    Next Article पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.