Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»राजनीति»बिहार की राजनीति में नया मोड़: लालू के ऑफर पर नीतीश का जवाब… 
    राजनीति

    बिहार की राजनीति में नया मोड़: लालू के ऑफर पर नीतीश का जवाब… 

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- बिहार की राजनीति में एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो चुका है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश को वापस साथ आने का ऑफर दिया है। लालू के इस ऑफर ने बिहार की राजनीति में हंगामा और सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से अपना पाला बदल सकते हैं? हालांकि, सभी कयासों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू के ऑफर अपना रिएक्शन दे दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस ऑफर पर क्या कहा है।

    लालू यादव ने क्या कहा?

    दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापस आने का ऑफर दिया है। नए साल के मौके पर लालू यादव ने कहा है कि उनके दरवाजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए खुले हैं, और वह चाहें तो साथ आ सकते हैं। लालू यादव ने ये भी कहा है कि नीतीश कुमार भले ही भाग जाते हैं लेकिन हमने उन्हें माफ कर दिया है।

    नीतीश ने ऑफर पर क्या कहा?

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के ऑफर को खारिज कर दिया है। नीतीश कुमार ने लालू के बयान पर कहा- “क्या बोल रहे हैं.. छोड़िये न।” वहीं, जदयू के प्रमुख नेता विजय चौधरी ने भी लालू यादव के ऑफर पर पलटवार किया है। विजय चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि हमारी पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है, पार्टी और सीएम दोनों का स्टैंड साफ है कि हम NDA में है और NDA में ही रहेंगे। वहीं, इस मामले में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव को अंदर से जानते हैं। लालू प्रसाद यादव सिर्फ डरे हुए हैं।

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पूरे मामले में बयान दिया है। लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर कि सीएम नीतीश कुमार के लिए गठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं, तेजस्वी ने कहा- “आप उनसे यह पूछते रहते हैं, वह और क्या कहेंगे? उन्होंने यह बात आप सभी को शांत करने के लिए कही है।” तेजस्वी ने ये भी कहा है कि 2025 नीतीश कुमार के लिए अलविदा वाला साल साबित होगा और नए साल में बिहार में नई सरकार का गठन होगा।

    Bihar bihar government Bihar Politics lalu yadav Letter Nitish kumar Politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजमिस्त्री का क’त्ल, इल्जाम सगी बेटी पर
    Next Article राजधानी में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, एक अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.