Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए नया नियम लागू, वीज़ा पाने के लिए दिखानी होगी ये DETAILS
    ट्रेंडिंग

    अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए नया नियम लागू, वीज़ा पाने के लिए दिखानी होगी ये DETAILS

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    US : अमेरिका में पढ़ने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए अब एक नया नियम सामने आया है. अमेरिकी दूतावास ने बड़ा बदलाव करते हुए सभी स्टूडेंट वीजा (F, M, J कैटेगरी) आवेदकों के लिए निर्देश जारी किए हैं. इसमें कहा गया है कि उन्हें अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को ‘पब्लिक’ करना होगा, ताकि वीजा प्रक्रिया के दौरान उनका डिजिटल सत्यापन किया जा सके. अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की.

    पोस्ट के अनुसार, “जो भी छात्र F, M या J वीज़ा के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग को पब्लिक करना होगा, जिससे अमेरिकी कानूनों के अनुसार उनकी पहचान और पात्रता की जांच की जा सके.”

    Effective immediately, all individuals applying for an F, M, or J nonimmigrant visa are requested to adjust the privacy settings on all of their social media accounts to public to facilitate vetting necessary to establish their identity and admissibility to the United States… pic.twitter.com/xotcfc3Qdo

    — U.S. Embassy India (@USAndIndia) June 23, 2025

    सोशल मीडिया से होगी कड़ी जांच

    नए नियम के तहत वीजा अधिकारियों द्वारा आवेदकों की फेसबुक, X, लिंक्डइन, टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद गतिविधियों की गहराई से जांच की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि वे यह देखेंगे कि कोई व्यक्ति अमेरिकी सरकार, संस्थानों, संस्कृति या सिद्धांतों के खिलाफ तो नहीं है.

    अधिकारियों के अनुसार, यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और वीजा प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. इससे पहले भी, 2019 में वीजा आवेदकों से उनके सोशल मीडिया हैंडल मांगे जाने लगे थे, लेकिन अब उन्हें पब्लिक करना अनिवार्य किया गया है.

    क्या हैं F, M और J वीज़ा?

    F वीजा: यूनिवर्सिटी या कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई के लिए.

    M वीजा: तकनीकी या वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए.

    J वीजा: शैक्षणिक और सांस्कृतिक एक्सचेंज प्रोग्राम्स के लिए.

    वीजा प्रोसेस फिर से शुरू

    गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका ने छात्रों के वीजा प्रोसेस को फिर से शुरू किया है. कोरोना और प्रशासनिक बदलावों के चलते कुछ समय के लिए वीज़ा इंटरव्यू रुके हुए थे. ट्रंप प्रशासन के वापस आने के बाद यह फैसला लिया गया कि वीज़ा प्रक्रिया को सख्त किया जाए, जिससे फर्जी आवेदकों को रोका जा सके.

    ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को डिजिटल निगरानी के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है. इसका सीधा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो अमेरिका में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं. अब उन्हें न केवल शैक्षणिक योग्यता, बल्कि अपने सोशल मीडिया व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा.

    Also Read : हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को ज’ला डाला

    embassy announcement F वीजा Higher Education J वीजा M वीजा student visa policy study in USA visa rules अमेरिका अमेरिकी दूतावास इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एक्स ट्विटर डिजिटल सत्यापन नई नीति भारतीय छात्र यूएस वीजा वीजा अपडेट वीजा आवेदन वीजा नियम वीजा प्रक्रिया शिक्षा विदेश सार्वजनिक प्रोफाइल सोशल मीडिया सोशल मीडिया प्रोफाइल स्टूडेंट वीजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का CM नीतीश ने किया स्वागत
    Next Article पटना के न्यू कैपिटल एरिया में बनेगी आधुनिक फोरलेन सड़क

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.