Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»RBI के नए नियम : मृत ग्राहकों के खातों और लॉकर के दावों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य
    देश

    RBI के नए नियम : मृत ग्राहकों के खातों और लॉकर के दावों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मृतक ग्राहकों के डिपॉजिट खातों और सेफ डिपॉजिट लॉकर से जुड़े दावों को जल्दी और पारदर्शी तरीके से निपटाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के तहत बैंकों को दावा मिलने के 15 दिन के भीतर कार्रवाई पूरी करनी होगी। अगर बैंक समयसीमा में कार्रवाई नहीं करता, तो उसे ग्राहकों को ब्याज सहित मुआवजा देना होगा।

    नए नियम कब से लागू होंगे?

    RBI ने ये नियम ‘Reserve Bank of India (Settlement of Claims in respect of Deceased Customers of Banks) Directions, 2025’ के तहत जारी किए हैं। सभी बैंकों को 31 मार्च 2026 तक इन्हें लागू करना अनिवार्य है। ये नियम डिपॉजिट खातों, सेफ डिपॉजिट लॉकर और सेफ कस्टडी में रखी वस्तुओं पर लागू होंगे।

    नए नियमों की मुख्य बातें :

    • अगर खाते में नॉमिनी या सर्वाइवर क्लॉज है, तो बैंक सीधे नॉमिनी को भुगतान करेगा और अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएगा।
    • जिन खातों में नॉमिनी नहीं है, वहां सहकारी बैंकों के लिए 5 लाख रुपये और अन्य बैंकों के लिए 15 लाख रुपये तक के दावों के लिए आसान प्रक्रिया होगी।
    • अगर दावा राशि इससे अधिक है, तो बैंक उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र या लीगल हेयर सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज मांग सकता है।
    • लॉकर और सेफ कस्टडी से जुड़े दावों के लिए भी प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। बैंकों को जरूरी दस्तावेज मिलने के 15 दिन के भीतर दावों पर कार्रवाई करनी होगी और क्लेम करने वाले से मिलकर लॉकर या वस्तुओं की सूची बनाने की तारीख तय करनी होगी।

    देरी होने पर मुआवजा देना होगा

    अगर बैंक 15 दिन में दावा नहीं निपटाता, तो उसे देरी का कारण बताना होगा। देरी की जिम्मेदारी बैंक की होने पर उसे ब्याज सहित मुआवजा देना होगा। ब्याज की दर बैंक रेट + 4% सालाना से कम नहीं होगी। लॉकर या सेफ कस्टडी से जुड़े मामलों में देरी होने पर बैंक को प्रति दिन 5,000 रुपये का मुआवजा देना होगा।

    पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा

    विश्लेषकों का कहना है कि RBI के ये नए नियम मृतक ग्राहकों के दावों को तेजी से और पारदर्शी तरीके से निपटाने में मदद करेंगे। इससे बैंकिंग प्रक्रिया में लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

    New RBI rules: Settlement of claims for accounts and lockers of deceased customers mandatory within 15 days RBI RBI new rules RBI के नए नियम RBI के नए नियम : मृतक ग्राहकों के खातों और लॉकर के दावों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन के गांसु में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, राहत कार्य जारी
    Next Article वेटिंग फॉर पोस्टिंग IPS अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी बने ACB के ASP

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.