Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लापरवाहीः चार साल बाद भी नहीं मिला रैयतों को मुआवजा
    ट्रेंडिंग

    लापरवाहीः चार साल बाद भी नहीं मिला रैयतों को मुआवजा

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः जिला भू-अर्जन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण रैयतों को अब तक मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है. जबकि, काम पूरा हो चुका है. जानकारी के अनुसार अमरेश्वर धाम से तुपुदाना चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए जिन रैयतों की जमीन तो ले ली गयी है पर उन्हें मुआवजे का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. सड़क चौड़ीकरण काम भी पूरा हो गया है, लेकिन रैयतों को मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है. जबकि, यह परियोजना वर्ष 2018 की थी. इसमें अवार्ड ( मुआवजा) भी तय कर दिया गया है और इसके लिए 40 करोड़ की राशि भी दे दी गयी है, लेकिन मुआवजे के लिए प्रभावित रैयत भू-अर्जन कार्यालय का हर दिन चक्कर लगा रहे हैं.

    मुआवजे का भुगतान कब होगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही हैः

    भू-अर्जन कार्यालय से मुआवजा भुगतान नहीं किए जाने का कारण और भुगतान कब तक किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है. जबकि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया वर्ष 2021 में ही पूरी कर ली गयी थी.
    मुआवजा भुगतान के लिए रांची जिला भू-अर्जन कार्यालय ने 16 नवंबर 2022 को ही 17 लोगों की पहली सूची जारी कर आपत्ति मांगी थी. आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिनों का समय दिया गया था. आपत्तियों का निराकरण भी कर दिया गया, लेकिन मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया. इस सड़क के निर्माण में पुगड़ू, हुलहुंडू, घुटिया और बेरमाद मौजा के रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है.

    संत फ्रांसिस स्कूल से आइटीआई हेहल का मुआवजा भी अटका:

    संत फ्रांसिस स्कूल से आईटीआई हेहल तक सड़क चौड़ीकरण के मुआवजे का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है. इस परियोजना के रैयत भी मुआवजे के लिए भू-अर्जन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजेंद्र चौक के पास गाड़ियों में धक्का मारने वाली इनोवा जब्त, पुलिस जवान फरार
    Next Article बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार को राष्ट्रपिता राष्ट्रीय सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.