Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पहलगाम हमले के बाद जबरदस्त ट्रोल हुए थे Neeraj Chopra, अब तोड़ी चुप्पी
    खेल-सिनेमा

    पहलगाम हमले के बाद जबरदस्त ट्रोल हुए थे Neeraj Chopra, अब तोड़ी चुप्पी

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों को तुरंत अपने देश वापस लौटने का भी आदेश दे दिया है. लेकिन, इस बीच भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा आलोचकों के निशाने पर आ गए, जिसकी वजह है उनका पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोवर अरशद नदीम को दिया गया न्यौता.हाल ही में नीरज ने नदीम को 24 मई से भारत में खेले जाने वाले एनसी क्लासिन जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट के लिए आमंत्रण दिया था. मगर, नदीम ने वो न्योता ठुकरा दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नीरज पर निशाना साधा और उनके खिलाफ गंदी-गंदी टिप्पणी करते दिखे. इन सबसे तंग आकर आखिर नीरज चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है और एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जवाब दिया है.

    नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

    सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आने के बाद ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपना बयान जारी किया है.नीरज चोपड़ा ने लिखा, “अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेने के लिए न्योता देने के मेरे फैसले पर काफी बातचीत हो रही है. मुझे ये देखकर बुरा लग रहा है कि इस बातचीत में लोग गाली-गलौज और नफरत की बातें कर रहे हैं. मेरे परिवार को भी नहीं बक्शा गया. मैंने अरशद को जो इनविटेशन दिया है, वो एक एथलीट की तरफ से दूसरे एथलीट को दिया गया इनविटेशन है. ना इससे ज्यादा कुछ और ना ही इससे कम कुछ. एनसी क्लासिक का उद्देश्य भारत में सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को लाना और हमारे देश को वर्ल्ड लेवल इवेंट के आयोजन का घर बनाना था.”पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसमें ज्यादातर टूरिस्ट थे. इस हादसे के बाद से ही भारत सरकार ने भारत में मौजूद पाकिस्तानियों को उनके देश लौटने का आदेश दे दिया है. ऐसे में नीरज चोपड़ा ने भी क्लीयर कर दिया है कि नदीम को जो उन्होंने इनविटेशन दिया, वह इस हमले से 2 दिन पहले दिया था और अब इन परिस्थितियों में पाकिस्तानी एथलीट के हिस्सा लेने का सवाल ही नहीं उठता.

    pic.twitter.com/yMsX8ggnLA

    — Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) April 25, 2025

    चोपड़ा ने आगे लिखा, “ये न्योता पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों से 2 दिन पहले भेजा गया था. पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता. मेरा देश और उसके हित हमेशा सबसे पहले रहेंगे.”नीरज चोपड़ा भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. उन्होंने कई मौकों पर दुनियाभर में देश का नाम रौशन किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों से वह काफी आहत हैं.

    उन्होंने आगे लिखा, “मैंने इतने सालों तक अपने देश को गर्व महसूस कराया है और अब मेरी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिसे देखकर मुझे काफी दुख हो रहा है. मुझे तकलीफ होती है, जब लोग मेरे परिवार को लेकर पर निशाना साधते हैं, मुझे उन लोगों को समझाना पड़ता है. हम सादा-सिंपल लोग हैं, प्लीज हमें कुछ और न समझें. मीडिया के कुछ वर्ग ने मुझे लेकर कई झूठी कहानिया गढ़ी हैं. मैं इनके खिलाफ बोलता नहीं हू, तो ये मतलब नहीं कि ये सच है.”

    Also read: निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में बेरमो में आक्रोश मार्च

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली मुठभेड़ में ढेर
    Next Article देश के तमाम मुख्यमंत्रियों को केंद्रीय गृह मंत्री का सख्त निर्देश… जानियें क्या

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.