Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»न्यू साइंस स्कूल के पास एक सिरफिरे युवक ने 5 लोगों पर तेजाब फेंका, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    न्यू साइंस स्कूल के पास एक सिरफिरे युवक ने 5 लोगों पर तेजाब फेंका, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: न्यू साइंस स्कूल के पास एक सिरफिरे युवक ने 5 लोगों पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में चार लोग तेजाब की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. इनका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. आरोपी का नाम छोटू बताया जा रहा है. पुलिस ने सिरफिरे युवक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

    जानकारी के मुताबिक विनय कुमार जयसवाल का भाई जो बिहार में रहता है, वह अंडा लेने के लिए दुकान जा रहा था. इसी दौरान एक सिरफिरे युवक छोटू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद महिला एवं अन्य लोगों ने युवक को इस सिरफिरे से मुंह नहीं लगने की बात कह दी और उसे वहां से चले जाने के लिए कहा. आरोप है कि उसके बाद भी सिरफिरा छोटू गाली देता रहा. इस पर विनय कुमार जयसवाल को भाई ने फोन पर इसकी सूचना दी.

    इसके बाद विनय कुमार जयसवाल वहां पहुंच गए और उससे गाली-गलौज की वजह जाननी चाही. इससे आरोपी और खफा हो गया. साथ ही शराब के बोतल में रखी तेजाब से मौके पर मौजूद लोगों पर फेंक दिया. इस हमले में मौके पर खड़े विनय कुमार जयसवाल, राजेश शर्मा, लीलावती देवी और उमा शंकर शर्मा तेजाब की चपेट में आ गए. इस तेजाब के हमले में उमाशंकर शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए. बाकी लोग भी झुलसे हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल बोकारो में चल रहा है. जबकि पीड़ित पक्ष ने थाने में सिरफिरे छोटू के खिलाफ शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटू को हिरासत में ले लिया है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: कुलगो टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत, 4 घायल
    Next Article पेड़ गिरने से एक लड़की की मौत, दो लड़की घायल; घर में मातम पसरा

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.