Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 6:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»एनडीए को लगातार तीसरी बार मिलेगा मतदाताओं का आशीर्वाद : पीएम मोदी
    ट्रेंडिंग

    एनडीए को लगातार तीसरी बार मिलेगा मतदाताओं का आशीर्वाद : पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है. चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा.

    देश इंडी अलायंस के कुशासन से पीड़ित था

    उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब हमने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी इंडी अलायंस के कुशासन से पीड़ित थे. ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था, जो घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता रहा हो. देश निराशा के गर्त में था और दुनिया भी भारत पर भरोसा करना छोड़ चुकी थी. हमने उस परिस्थिति से देश को निकाला और आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर आए

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति और सामर्थ्य से हमारा देश आज हर दिन विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है. आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, और करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं. हमारी सरकार की योजनाएं देश के कोने-कोने और समाज के हर तबके तक पहुंची हैं. हमने शत-प्रतिशत देशवासियों तक पहुँचने के लिए काम किया है और परिणाम हमारे सामने हैं. उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय ये अनुभव कर रहा है कि एक ईमानदार, दृढ़-संकल्पित और मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार कितना कुछ कर सकती है. इसीलिए, हर देशवासी की हमारी सरकार से अपेक्षाएं भी बढ़ी हुई हैं. इसीलिए, आज भारत के हर कोने से और समाज के हर वर्ग से एक स्वर सुनाई दे रहा है- अबकी बार, 400 पार!

    विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है 

    पीएम मोदी ने कहा कि आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना कोई दिशा. उनका एक ही एजेंडा बचा है- हमें गाली देना और वोट बैंक की राजनीति करना. उनकी परिवारवादी मानसिकता और समाज को बांटने के षड्यंत्र अब जनता ख़ारिज कर रही है. भ्रष्टाचार के अपने ट्रैक-रेकॉर्ड के कारण वो लोगों से आंखे नहीं मिला पा रहे हैं. जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी.

    तेज होगी लड़ाई 

    उन्होंने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में हमें देश के लिए बहुत सारे काम करने हैं. हमारे बीते 10 साल उस गहरी खाई को भरने में भी बीते हैं, जो दशकों तक शासन करने वालों ने बनाई थी. इन 10 वर्षों में देशवासियों में ये आत्मविश्वास आया है कि हमारा भारत भी समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकता है. हमारा अगला कार्यकाल इन संकल्पों की सिद्धि की राह प्रशस्त करेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी. सामाजिक न्याय के लिए हमारे प्रयास और बढ़ेंगे. हम तेजी से भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे. युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हमारे प्रयास और मजबूती से आगे बढ़ेंगे.

    अगले एक हजार वर्ष की विकास यात्रा का रोडमैप तैयार करेंगे

    उन्होंने आगे कहा कि मैं यह साफ तौर पर देख रहा हूं कि आने वाले 5 वर्ष हमारे उस सामूहिक संकल्प का कालखंड होगा जिसमें हम भारत की अगले एक हजार वर्ष की विकास यात्रा का रोडमैप तैयार करेंगे. ये समय भारत के सर्वांगीण विकास, समावेशी समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बनेगा. मुझे मेरे देशवासियों के, विशेष रूप से गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के आशीर्वाद से असीम शक्ति मिलती है. जब मेरे देशवासी ये कहते हैं कि- “मैं हूँ मोदी का परिवार” तो इससे मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए और अधिक मेहनत करने का उत्साह मिलता है. हम विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे, और ये लक्ष्य हासिल करके रहेंगे. यही समय है, सही समय है!

    ये भी पढ़ें: चुनाव 2024 : सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को होगी वोटों की गिनती

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 : इन राज्यों में आयी मतदान की तारीख, देखें अपडेट

    Bjp NDA आज की खबर इंडी अलायंस ईमानदार करंट न्यूज चुनाव आयोग जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दृढ़-संकल्पित नई दिल्ली न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी पॉलिसी पैरालिसिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकतंत्र लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 4 चरणों में होंगे इलेक्शन, 5 सीटें ST के लिए रिजर्व
    Next Article लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही रांची में धारा-144 लागू

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.