Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्य में सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी एनडीए : रोशनलाल चौधरी
    झारखंड

    राज्य में सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी एनडीए : रोशनलाल चौधरी

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : आजसू पार्टी रामगढ़ जिला कमिटी की एक आवश्यक बैठक रामगढ़ जिला कार्यालय में आहूत की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी एवं संचालन जिला सचिव लालचंद महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी उपस्थित थे.

    ज्ञात हो की आजसू पार्टी ने हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम / पंचायत प्रभारी सम्मेलन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने कहा की एनडीए गठबंधन की जीत के लिए सभी आजसू कार्यकर्ता कमर कस लें. अबकी बार 400 पार के नारे को धरातल पर लाने के लिए सभी आजसू कार्यकर्ता पसीना बहाने को तैयार रहें. आजसू ने विकास की राजनीति को बढ़ावा दिया है एक-एक आजसू कार्यकर्ता अपने आप में अहम स्थान रखता है. पुरे लोकसभा क्षेत्र में आजसू कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को मतदान करने की अपील करेंगे. देश के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी एनडीए बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी. डबल इंजन की सरकार को पुनः धरातल पर लाना है.

    उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विपक्ष के झूठे वादे को बखूबी जान चुकी है. इंडी गठबंधन ने राज्य की जनता के साथ धोखेबाजी करने का काम किया है. राज्य सरकार में शामिल दल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है. इंडी गठबंधन में शामिल दलों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं. मौजूदा लोकसभा चुनाव में पूरे राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. आगे उन्होंने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को हजारीबाग के चान्हो रोड स्थित सुभम बैंक्विट हाल में आयोजित लोकसभा स्तरीय ग्राम/ पंचायत प्रभारी सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र से लगभग 20 हजार कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी के लिए जीत के नारे को बुलंद करेंगे्. पार्टी ने पिछले दिनों ग्राम / मोहल्ला स्तर पर प्रभारी बनाए हैं.

    ज्ञात हो की हजारीबाग में प्रस्तावित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित विशिष्ट रूप से सम्मानित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सम्मानित विधायक सुनीता चौधरी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो  सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे. वहीं आमंत्रित अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल की उपस्थिति रहेगी. उक्त सम्मेलन में पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के आजसू पार्टी के ग्राम / पंचायत प्रभारी सहित प्रमुख नेताओं – कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा. आजसू नेताओं ने कहा कि यह सम्मेलन लोकसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा. अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं.

    बैठक में विशिष्ट रूप से केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, केंदीय महासचिव विजय साहू, केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो, केंद्रीय सचिव मनोज महतो, केंद्रीय सचिव जलेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव धनेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव भोला तुरी, केंदीय सचिव तापेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव सह जिप सरस्वती देवी इत्यादि उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    AJSU jharkhand johar live news meeting NDA Ramgarh Roshanlal Chaudhary आजसू एनडीए जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बैठक रामगढ़ रोशनलाल चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article बालकोनी के सहारे घर में घुसे चोर, सोने के गहने और नगद की कर ली चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.