Johar Live Desk : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 173 पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों में लेवल 10-12 के 9 पद, लेवल 6-8 के 26 पद और लेवल 2-5 के 138 पद शामिल हैं। पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पद के अनुसार स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) और इंटरव्यू शामिल होंगे।
इस भर्ती में सैलरी 19,900 से 78,800 रुपए प्रति माह निर्धारित की गई है, साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी उपलब्ध होंगे। नियुक्ति विभिन्न स्थानों पर की जाएगी, जिनमें दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर, नेल्लोर और शिलॉन्ग शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने के साथ फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
यह भर्ती नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें।


